एक्सप्लोरर

काला हिरण केस: जज ने सलमान से पूछे 65 सवाल; सैफ, तब्बू, सोनाली भी दर्ज कराए बयान

नई दिल्ली: 18 साल पुराने काले हिरण के शिकार के केस में सलमान खान आज जोधपुर की कोर्ट में पेश हुए, जहां अदालत ने उनसे 65 सवाल पूछे. इस मामले में सलमान ने खुद को बेकसूर बताया है. सलमान खान के साथ बयान दर्ज कराने के लिए सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम भी कोर्ट में पेश हुए हैं.
  • सैफ अली खान ने इस मामले में बयान देते हुए कहा, 'स्थानीय लोगों की गवाही पर इस मामले में गलत तरीके से मुझे फंसाया गया. मैं कभी शिकार स्थल पर नहीं गया और ना ही शिकार किया है.'
  • सलमान ने सबसे आखिर में जज को बताया कि वन विभाग ने मीडिया में पॉपुलैरिटी के लिए यह मुद्दा उठाया था.
  • वकील रवि पवार ने बताया है कि सलमान खान करीब एक घंटे तक कोर्ट रूम में अंदर थे. जज से सलमान खान से करीब 65 सवाल पूछें है. सलमान ने करीब हर सवाल में यही जवाब दिया कि उन्हें पता नहीं, सारे आरोप झूठे हैं और उन्हें फंसाया गया है. सलमान ने खुद को बेकसूर बताया  
  • वकील रवि पवार ने बताया है सबसे पहले सलमान खान ने उनका नाम, उनके पिता का नाम, उनकी उम्र और उनका पेशे के बारे में पूछा गया. उनसे ये भी पूछा गया कि वो कहां रहते हैं. 
  • इस मामले में 28 गवाह थे. सभी की गवाही हो चुकी है. अब इन सितारों को अपना बयान दर्ज कराना है.
  • वकील अशोक जोशी ने कहा, 'देखना ये है कि सलमान खान बचाव में क्या सूची पेश करते हैं. उसकी जांच होगी, फिर बहस होगी और उसके बाद फैसला आएगा. इस साल इस मामले में फैसला आ सकता है.'
  • कुछ ही देर में ये सभी सितारे इस केस में अपना बयान दर्ज कराएंगे.
इन सभी को 25 जनवरी को कोर्ट में पेश होना था लेकिन कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान और अन्य सह आरोपियों को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी थी और मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी के लिए तय की थी. sonali मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट(जिला) दलपत सिंह राहपुरोहित ने सलमान खान और अन्य चार सह आरोपियों सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को आज अपने बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था. tabu जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए सलमान खान कल शाम ही पहुंच गए. सलमान के अलावा सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी कोर्ट में पेश होने के लिए जोधपुर पहुंच चुके हैं. उनके खिलाफ दर्ज यह मामला वर्ष 1998 में कांकाणी गांव में दो काले हिरणों के कथित शिकार से संबंधित है. क्या है मामला 1999 में आई फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर हिरणों के शिकार का आरोप लगा था. एक और दो अक्टूबर 1998 की रात फिल्म कि शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास कांकाणी में दो काले हिरण के शिकार का आरोप सलमान खान पर लगा था. शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू औऱ नीलम भी थे. लिहाजा कोर्ट ने सलमान के साथ इन लोगों को भी बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है. फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर हिरणों के शिकार के तीन केस चले और एक केस शिकार के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर चला. * 18 जनवरी को सलमान खान हथियार के केस में लोअर कोर्ट से बरी हो चुके हैं. * भवाद के चिंकारा केस में सलमान हाईकोर्ट से बरी हो चुके हैं * घोड़ाफार्म चिंकारा केस में भी सलमान हाईकोर्ट से बरी हो चुके हैं. चार में से तीन में सलमान बरी हो चुके हैं अब ये आखिरी केस कांकाणी में काले हिरणों के शिकार का है जिसमें सलमान और फिल्म के दूसरे कलाकारों को आज जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget