एक्सप्लोरर

Blackbuck case: आखिर कैसे सैफ, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे बरी हो गए लेकिन सलमान फंस गए

नई दिल्ली: काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की निचली अदालत ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को दोषी करार दिया, जबकि इस केस में दूसरे सभी चारों आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया. अब सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान को तो दोषी करार दिया गया, लेकिन बाकी चारों आरोपी बरी कर दिए गए.
  • जैसे ही कोर्ट ने सुनवाई शुरू की. बारी बारी से सभी दोषियों ने अपना पक्ष रखा.
  • सलमान खान ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन अदालत ने उन्हें वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत दोषी करार दिया, लेकिन बाकी सभी कलाकारों को बरी कर दिया.
  • अदालत ने सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. लेकिन सलमान खान के मामले में कोर्ट ने ऐसा नहीं किया.
  • हालांकि, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के बुरी खबर ये है कि बिश्नोई समाज ने एलान किया है कि वो सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के बरी किए जाने के खिलाफ बड़ी अदालत का दरवाज़ा खटखटाएंगे.
  बता दें कि जोधपुर पुलिस ने साल 1998 में अलग अलग थानों में सलमान खान और बाकी आरोपियों के खिलाफ कुल चार मामले दर्ज किये गए थे. तीन मामले काले हिरणों के शिकार के थे और एक मामला आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने का था. आज जिस मामले में फैसला आया है वह कांकाणी काला हिरण शिकार केस का है. बाकी तीनों मामलों में सलमान खान बरी हो चुके हैं. आज का मामला क्या है?

साल 1998 में सलमान, सैफ, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के लिए जोधपुर पहुंचे थे. शूटिंग के दौरान ही इन पांचों पर जोधपुर में अलग अलग जगहों पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था. आरोप है कि साल 1998 में एक और दो अक्टूबर की रात सलमान खान ने अलग-अलग इलाकों में काले हिरण का शिकार किया था. आज जिस मामले में फैसला आया है वो कांकाणी गांव में दो काले हिरण के शिकार का है.

बाकी केस में अभी तक क्या-क्या फैसला आया? घोड़ा फार्महाउस शिकार केस- इस केस में 10 अप्रैल 2006 को सीजेएम कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद सलमान हाईकोर्ट गए और 25 जुलाई 2016 को उन्हें बरी कर दिया गया. राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. भवाद गांव केस- इस केस में सीजेएम कोर्ट ने 17 फरवरी 2006 को सलमान को दोषी करार दिया और एक साल की सजा सुनाई. हाईकोर्ट ने इस मामले में भी सलमान को बरी कर दिया है. राज्य सरकार ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. आर्म्स एक्ट केस- इस केस में 18 जनवरी 2017 को कोर्ट ने सलमान को बरी कर दिया था. राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 9 बजे तक हुई 12 करोड़ के पार
Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 9 बजे तक हुई 12 करोड़ के पार
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर
8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर
धमाल 4 Vs वेलकम टू द जंगल: बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन निकला आगे? 7 दिनों में किसने किया जबरदस्त कलेक्शन, जानें
धमाल 4 Vs वेलकम टू द जंगल: कौन निकला आगे? 7 दिनों में किसने किया जबरदस्त कलेक्शन?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget