एक्सप्लोरर

कैलाश विजयवर्गीय ने नाम लिए बिना फिर से ‘रईस’ पर साधा निशाना, ‘काबिल’ का किया समर्थन!

नई दिल्ली: एक तरफ जहां सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए कोई तरकीब नहीं छोड़ना चाहते हैं वहीं बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी शाहरुख खान पर परोक्ष रूप से हमला करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं.

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' को लेकर सोशल मीडिया पर फिर से परोक्ष रूप से निशाना साधा है. हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने ट्वीट कर कहा था कि यह 'रईस' जो खुद अपने देश का नहीं है, बेकार है और हम सभी को ‘काबिल’ देशभक्त का समर्थन करना चाहिए. इस बार शाहरुख की आने वाली फिल्म 'रईस' के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी उन्होंने हमला किया है. कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, 'और हमारे भारत के #Kaabil, किसी भी परदेस के #Raees से, हर हाल में बेहतर हैं.' हालांकि पहले ट्वीट की तरह इसबार के ट्वीट में भी कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरुख खान का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया है. अपने पिछले ट्वीट में परोक्ष तौर पर उन्होंने ऋतिक की फिल्म 'काबिल' का समर्थन का किया था और शाहरुख की आने वाली फिल्म 'रईस' का विरोध किया था. अपने नए ट्वीट में विजयवर्गीय ने पीएम मोदी और राहुल गांधी की एक तस्वीर भी शेयर की है. आपको बता दें कि फिल्म ‘रईस’ के प्रोमोशन के लिए ट्रेन से मुंबई से दिल्ली की यात्रा पर निकले शाहरुख खान बीती रात जैसे ही वडोदरा स्टेशन पर पहुंचे वहां इंतजार कर रही भीड़ के बीच भगदड़ मच गई और एक फैन की जान चली गई. मरने वाले शख्स का नाम फरीद है और बताया जा रहा है कि वो अपने रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने आया था. फरीद खान की मौत पर शाहरुख ने अपने गहरे ग़म का इज़हार किया है. शाहरुख ने कहा, “मैं फरीद खान की मौत से बेहद दुखी हूं. वडोदरा में मौजूद क्रिकेटर इरफान पठान और उनके भाई यूसूफ पठान को मैंने फरीद खान के परिवार की हर मुमकिन मदद करने के लिए कहा है.” 13 फरीद खान को दिल की बीमारी थी और उन्हें स्टेशन नहीं आने को कहा गया था, लेकिन चूंकि उनके घर वाले इसी ट्रेन से सफर कर रहे थे, इसलिए वो खाना लेकर आए थे. यहां देखें रईस का ट्रेलर- यहां देखें काबिल का ट्रेलर-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anshula Kapoor Wedding: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की वेडिंग डेट कंफर्म, इस दिन बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की वेडिंग डेट कंफर्म, इस दिन बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे
हॉलीवुड ट्रेनर से ली ट्रेनिंग, 'अल्फा' के लिए इस तरह सुपर-एजेंट बनीं आलिया भट्ट
हॉलीवुड ट्रेनर से ली ट्रेनिंग, 'अल्फा' के लिए इस तरह सुपर-एजेंट बनीं आलिया भट्ट
Ramayana का सीन हुआ लीक, क्रिएटर का बड़ा दावा, बोले- फ्री मार्केटिंग के लिए मेकर्स ने जानबूझकर 'रामायण' में खराब VFX दिखाया
'रामायण' का सीन हुआ लीक, क्रिएटर का बड़ा दावा, बोले- फ्री मार्केटिंग के लिए मेकर्स ने जानबूझकर 'रामायण' में खराब VFX दिखाया
अक्षय कुमार ने फिर बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट्स, 3.39 करोड़ से ज्यादा का हुआ फायदा, दी 74 लाख की स्टांप ड्यूटी
अक्षय कुमार ने 18वीं मंजिल से कमाया 3.39 करोड़ से ज्यादा का प्रॉफिट, बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट्स

वीडियोज

Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget