एक्सप्लोरर

Birthday Special: फेमस एक्ट्रेस राखी को उनके दूसरे पति गुलजार ने होटल में किया था प्रताड़ित, फिर जुदा हो गई थीं राहें

Birthday Special Rakhee Gulzar: एक्ट्रेस राखी गुलजार ने बतौर लीड एक्ट्रेस कई हिट फिल्मों में काम किया है. राखी इस साल अपना 78वां बर्थडे मना रही हैं और इस समय वो फिल्मी दुनिया से बिल्कुल दूर हैं.

Birthday Special Rakhee Gulzar: 15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल के रानाघाट में जन्मीं राखी गुलजार की जिंदगी भारतीय सिनेमा की एक प्रेरणादायक कहानी है. खास बात यह है कि उनका जन्म उस दिन हुआ, जब भारत को आजादी मिली. गरीब परिवार में जन्मीं राखी की जिदगी ने उन्हें बहुत से संघर्षों का सामना कराया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

राखी ने महज 16 साल की उम्र में अजय विश्वास से शादी कर ली, जो एक पत्रकार और फिल्म निर्देशक थे. हालांकि, उनकी शादी जल्दी ही टूट गई और 18 साल की उम्र में उनका तलाक हो गया. उस समय तलाक लेना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं था, लेकिन राखी ने इसका सामना किया.

राखी गुलजार का फिल्मी करियर

1967 में राखी ने बंगाली फिल्म 'बोधु बोरॉन' से अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद, उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'जीवन-मृत्यु' में धर्मेंद्र के साथ काम किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रसिद्ध गीतकार गुलजार से हुई. शुरू में उनकी दोस्ती हुई और बाद में प्यार में बदल गई. 1973 में, राखी और गुलजार ने शादी कर ली, जिनसे उनकी एक बेटी, मेघना गुलजार हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meghna Gulzar (@meghnagulzar)

मेघना के जन्म के बाद राखी और गुलजार की जिंदगी में चुनौतियां आनी शुरू हो गईं. शादी के दौरान यह शर्त रखी गई थी कि राखी फिल्मों में काम नहीं करेंगी. लेकिन, राखी ने जल्द ही फिल्मों में लौटने का फैसला किया, जिससे उनके और गुलजार के बीच तकरार बढ़ गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कश्मीर में गुलजार और राखी के बीच विवाद हुआ, जिसके कारण गुलजार ने उनके साथ मारपीट की. यह घटना उनके रिश्ते के तनाव को और बढ़ा गई.

राखी गुलजार हुईं लाइमलाइट से दूर

सालों बाद भी राखी गुलजार ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और कई हिट फिल्मों में काम किया. उनकी प्रमुख फिल्मों में 'मेरे सजना', 'अंगारे', 'कभी कभी', 'दूसरा आदमी', 'कसमें वादे', 'काला पत्थर' और 'श्रीमान श्रीमती' के अलावा 'करण अर्जुन' शामिल हैं. हालांकि, फिल्मी करियर में सफलता के बावजूद, उनका निजी जीवन चुनौतियों से भरा रहा. गुलजार के साथ मतभेदों के कारण उनका तलाक हुआ और वे एक अलग रास्ते पर चले गए.

आज राखी गुलजार मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्म हाउस पर अकेली रहती हैं. वह पब्लिक लाइफ से काफी हद तक दूर हो गई हैं और मीडिया से भी कम ही संपर्क में रहती हैं. अपने करियर के दौरान अभिनय और व्यक्तिगत जीवन के उतार-चढ़ाव के बावजूद, राखी ने हमेशा संघर्ष के साथ एक नई पहचान बनाई है.

यह भी पढ़ें: फिल्मों से ऊब गए? तो OTT पर देख डालें देशभक्ति पर बनी ये Web Series, हर सीन पर बजाएंगे ताली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashmira Irani Birthday: सलमान-आमिर की फिल्मों में काम करके भी गुमनाम रहीं कश्मीरा ईरानी, ऐसा रहा एक्टिंग करियर
सलमान-आमिर की फिल्में भी नही दिला पाई कश्मीरा ईरानी को पहचान, ऐसा रहा एक्टिंग करियर
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'जना नायकन', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन
फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'जना नायकन', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Jana Nayagan BO Day 2: 'जना नायकन' ने दूसरे दिन भी हिला दिया बॉक्स ऑफिस, छापे करोड़ों, जानें- टोटल कलेक्शन
'जना नायकन' ने दूसरे दिन भी हिला दिया बॉक्स ऑफिस, जानें- दो दिनों का कुल कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget