एक्सप्लोरर

Erica Fernandes Birthday: एक तस्वीर ने बदल दी थी एरिका की तकदीर, चौंका देगा किस्मत का यह कनेक्शन

Erica Fernandes: वक्त आपको एक मौका जरूर देता है. ऐसा ही एक मौका एरिका फर्नांडिस को भी मिला, जिसे भुनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी.

Erica Fernandes Unknown Facts: आज किस्सागोई एक ऐसी अभिनेत्री की, जिनका बचपन काफी गरीबी में बीता. हालांकि, ऐसा भी दौर आया, जब उनकी किस्मत ने करवट ले ली. बात हो रही है 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिस की, जिनकी तकदीर सिर्फ एक तस्वीर से बदल गई. आइए बर्थडे स्पेशल में रूबरू होते हैं उनकी जिंदगी से...

किस्मत से मिला जिंदगी संवारने का मौका

7 मई 1993 के दिन कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मी एरिका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हालांकि, हमेशा ऐसा नहीं था. उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा, लेकिन किस्मत ने उन्हें जिंदगी संवारने का मौका दिया, जिसे भुनाने में एरिका ने कोई कसर नहीं छोड़ी. पढ़ाई पूरी करने के बाद एरिका ने मॉडलिंग शुरू कर दी, जिसमें उनकी फिट बॉडी ने काफी साथ निभाया. 

कई प्रतियोगिताएं भी कीं अपने नाम

मॉडलिंग के दौरान एरिका ने कई प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया, जिससे उनका मॉडलिंग करियर जोरो-शोरों पर चल निकला. साल 2011 के दौरान एरिका ने मिस महाराष्ट्र कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और उसे अपने नाम कर लिया. इसके बाद उन्होंने बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस, पेंटालूंस फेमिना मिस फ्रेश फेस का खिताब भी अपने नाम कर लिया. 

इस सीरियल ने घर-घर में दिलाई पहचान

एरिका को पहचान भले ही कसौटी जिंदगी की 2 सीरियल से मिली, लेकिन उनकी तकदीर एक तस्वीर ने बदली थी. दरअसल, एरिका साल 2018 में इस शो का हिस्सा बनीं और प्रेरणा के किरदार से घर-घर में मशहूर हो गईं. हालांकि, इससे पहले वह 2016 के दौरान कुछ रंग प्यार के सीरियल में डॉक्टर का किरदार निभा चुकी थीं. अब हम आपको एरिका के किस्मत कनेक्शन से रूबरू कराते हैं. 

तस्वीर से बदल गई तकदीर

बता दें कि एरिका जब मॉडलिंग कर रही थीं, उसी दौरान उन्हें फिल्म ऑफर हो गई थी और यह सब सिर्फ एक तस्वीर की मदद से हुआ था. दरअसल, एरिका मॉडलिंग के दौरान साउथ फिल्मों के डायरेक्टर मीरा काथिरावन के साथ जुड़ गई थीं और उनकी फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थीं. उस दौरान डायरेक्टर शशि एक दिन मीरा से मिलने पहुंचे. वहां उन्होंने एरिका के फोटो देखे, जो उन्हें पसंद आ गए. उन्होंने एरिका को अपनी फिल्म एंथु एंथु एंथु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रोल ऑफर कर दिया. जिससे यह एरिका की पहली फिल्म बन गई. दरअसल, एरिका मीरा काथिरावन की जिस फिल्म के लिए काम कर रही थी, वो किसी कारण से लेट हो गई थी और एंथु एंथु एंथु पहले रिलीज हो गई थी.

Jawan की पुरानी रिलीज डेट पर Sara-Vicky की मूवी का कब्जा, SRK से डरे ‘फुकरे 3’ के मेकर्स ने लिया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dacoit BO Day 1: 'धुरंधर 2' की दहाड़ के आगे 'डकैत' ने भी दिखाया दम, जानें- अदिवि-मृणाल की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन
'धुरंधर 2' की दहाड़ के आगे 'डकैत' ने भी दिखाया दम, जानें- ओपनिंग डे कलेक्शन
'लापता लेडीज' की 'फूल' ने खरीदी करोड़ों की शानदार कार, नई गाड़ी के साथ नितांशी गोयल ने दिए पोज
'लापता लेडीज' की 'फूल' ने खरीदी करोड़ों की शानदार कार, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
Dhurandhar 2 Vs Dacoit: 'धुरंधर 2' के आंधी में 'डकैत' ने मारी बाजी, पहले दिन कर डाली शानदार कमाई
'धुरंधर 2' के आंधी में 'डकैत' ने मारी बाजी, पहले दिन कर डाली शानदार कमाई

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget