एक्सप्लोरर

जानिए करण जौहर की फिल्म 'तख्त' के बारे में भूमि पेडनेकर ने क्या कुछ कहा

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए 'तख्त' का हिस्सा बनने को लेकर भूमि पेडनेकर ने कहा, "मुझे लगा नहीं था कि इतना बड़ा मौका मुझे इतनी जल्दी मिल जाएगा. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं 'तख्त' का हिस्सा हूं."

मुंबई: करण जौहर के फिल्म ‘तख्त’ बनाने के एलान के बाद से ही इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. मुगल सल्तनत के एक अहम अध्याय पर आधारित फिल्म 'तख्त' में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर के‌ अलावा भूमि पेडनेकर भी एक अहम रोल में नजर आएंगी.

'दम लगाके हईशा', 'शुभ मंगल सावधान' और टॉयलेट- एक प्रेमकथा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं भूमि 'तख्त' में काम करने को‌ लेकर काफी उत्साहित हैं. अपने इसी उत्साह और खुशी को भूमि ने एबीपी न्यूज़ के साथ साझा किया.

मुंबई में एक फैशन ब्रांड के लॉन्च के मौके पर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए 'तख्त' का हिस्सा बनने को लेकर भूमि ने कहा, "मुझे लगा नहीं था कि इतना बड़ा मौका मुझे इतनी जल्दी मिल जाएगा. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं 'तख्त' का हिस्सा हूं."

जानिए करण जौहर की फिल्म 'तख्त' के बारे में भूमि पेडनेकर ने क्या कुछ कहा

भूमि ने आगे कहा, "फिल्म 'तख़्त में जितने भी एक्टर्स हैं, मैं पर्सनली उन सबकी फैन हूं और बहुत मजा आएगा उन सबके साथ काम करके."

भूमि ने फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर की तारीफ करते हुए कहा, "करण एक बेहद सफल और बहुत ही ईमानदार फिल्ममेकर हैं, जो अपने विजन और फिल्म मेकिंग को पूरी तरह से एंडोर्स करते हैं, जिसे मैं बहुत मानती हूं. वो बहुत अच्छे इंसान भी हैं... बहुत ही एक्साइटेड और ऑनर्ड फील करती हूं कि मैं करण की फिल्म 'तख्त' का हिस्सा बन पाई."

बाकी आम फिल्मों से हटकर 'तख्त' जैसी पीरियड फिल्म में काम करने को लेकर किसी तरह का दबाव महसूस किए जाने के सवाल पर भूमि ने कहा, " हर फिल्म में प्रेशर होता है. अगर आप वो प्रेशर ना लें तो सारी फिल्में एक जैसी दिखेंगी. मेरी कोशिश यही होती है कि मैं हर फिल्म में कुछ अलग करूं. हर फिल्म में उतना ही प्रेशर लेती हूं ‌क्योंकि मैं कभी नहीं चाहती हूं कि मुझे लोग कहें कि मेरे काम में किसी तरह का कोई दोहराव है."

भूमि ने कहा, "अगर आप करण जैसे फिल्ममेकर के साथ काम कर रहे हो, तो आपकी बहुत सारी टेंशन ऑटोमेटिकली चली जाती है, क्योंकि आपको पता है यू आर इन गुड हैंड्स."

भूमि से जब करण जौहर द्वारा निर्देशित अपनी फेवरिट फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंन कहा, "करण जौहर की मैं बचपन से फैन रही हूं और उनकी 'कुछ कुछ होता है' मेरी फेवरिट फिल्म है."

यहां देखें भूमि पेडनेकर का ये खूबसूरत गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
Meenakshi Recreates Nagin Song: 'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी पर मचा बवाल, YRF के जवाब के बाद तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
'सैयारा': 8 लाख की रॉयल्टी का दावा, YRF की सफाई... फिर तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
Jana Nayagan Advance Booking: जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget