एक्सप्लोरर

Movie Review: संजय दत्त की ‘मृत्युदाता’ है 'भूमि'

फिल्म में तर्क दूर दूर तक नहीं हैं, हालांकि फिल्म की सबसे बड़ी कमी ये नहीं है. तर्क के बिना भी मनोरंजक फिल्में बनी हैं और बनती हैं. संजय दत्त और अदिति राव के कुछ सीन बेहद मार्मिक हैं मगर इस लचर फिल्म को बचाने के लिए यह काफी नहीं हैं.

स्टार कास्ट: संजय दत्त, अदिति राव हैदरी, शरद केलकर शेखर, सुमन

डायरेक्टर: उमंग कुमार

रेटिंग: 1.5 स्टार

कहानी

जो दर्शक संजय दत्त के फैन हैं वो बॉलीवुड में उनकी इस वापसी से बड़ी आस लगाए बैठे थे. फिल्म शुरू हुई. संजय दत्त स्क्रीन पर नज़र आए तो देखकर लगा कि जानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस अब भी बरक़रार है. कई साल जेल में रहने के बाद भी अपना स्टाइल भूले नहीं हैं. जैसे जैसे फिल्म आगे बढ़ती गयी ये साफ़ होता चला गया कि अगर स्क्रिप्ट और निर्देशन घटिया हो तो कोई भी स्टार कुछ नहीं कर सकता. 1997 में अमिताभ बच्चन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. पांच साल फिल्मों से दूर रहने के बाद ‘मृत्युदाता’ से उनका कमबैक होने वाला था. फिल्म की ज़बरदस्त हाइप थी. लोग पूर्व सुपरस्टार को देखने के लिए एडवांस बुकिंग करवाए बैठे थे. मगर फिल्म इतनी वाहियात थी कि आज भी उसकी मिसाल दी जाती है. पहले ही शो के बाद दर्शकों ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक को ठेंगा दिखा दिया था.

‘भूमि’ की कहानी रेप और उसके बदले की है. बिल्कुल यही कहानी आप कुछ हफ़्तों पहले रिलीज हुई श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में देख चुके हैं. यहां उसी कहानी की पृष्ठभूमि महानगर से उठाकर आगरा में रख दी गयी है. अरुण सचदेव (संजय दत्त) की बेटी भूमि (अदिति राव हैदरी) का शादी से एक दिन पहले गैंगरेप हो जाता है. इसका ज़िम्मेदार धौली (शरद केलकर) है. जब पुलिस और अदालत से भूमि को इंसाफ नहीं मिलता तो भूमि का पिता एक एक कर सब बलात्कारियों को सज़ा देता है. इस कहानी पर सैकड़ों बार फिल्में बन चुकी हैं. हाल ही श्रीदेवी की ‘मॉम’ में भी इसे कुछ परिपक्वता के साथ दिखाया गया था. ‘भूमि’ में कई सीन बिल्कुल सी-ग्रेड और सस्तेपन से भरपूर हैं. 1980 की फूहड़ एक्शन फिल्मों की तरह यहां रेप का घिनौना सीन फिल्माया गया है.

bhoomi-41

एक्टिंग

विलेन शरद केलकर पुराने दौर के खलनायकों का कैरिकेचर नज़र आते हैं. संजय दत्त के जिगरी दोस्त के रूप में शेखर सुमन कई सीन में अपने अंदाज़ से हंसाते हैं. लेकिन उनका रोल भी ठीक से लिखा नहीं गया.

क्यों देखें/ना देखें

फिल्म में तर्क दूर दूर तक नहीं हैं, हालांकि फिल्म की सबसे बड़ी कमी ये नहीं है. तर्क के बिना भी मनोरंजक फिल्में बनी हैं और बनती हैं. संजय दत्त और अदिति राव के कुछ सीन बेहद मार्मिक हैं मगर इस लचर फिल्म को बचाने के लिए यह काफी नहीं हैं. फिल्म का स्क्रीनप्ले और निर्देशन बहुत ही कमज़ोर, फूहड़ और आउटडेटेड है. ऐसी फिल्में 30 साल पहले बनती थीं. निर्देशक उमंग कुमार एक सफल फिल्म ‘मैरीकॉम’ बना चुके हैं. हालांकि उसमें भी कई खामियां थीं, लेकिन ‘भूमि’ के सामने वो क्लासिक नज़र आती है. फिल्म ‘पिंक’ की तर्ज पर वो ‘भूमि’ में फेमिनिज्म से जुड़े डायलॉग ठूंसने की कोशिश भी करते हैं लेकिन इस फिल्म को कुछ भी और कोई भी बचा नहीं पाता. संजय दत्त को उनकी वापसी के नाम पर धोखा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget