एक्सप्लोरर

प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई, 3 महीने आईसीयू में रहा बेटा, Dia Mirza के लिए सेकंड लॉकडाउन रहा था मुश्किलों से भरा

Dia Mirza: दीया मिर्जा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भीड़' का प्रमोशन कर रही हैं. ये फिल्म लॉकडाउन पर बेस्ड है. फिल्म में दीया ने एक मां का रोल प्ले किया है. दीया रियल लाइफ में भी एक बेटे की मां हैं.

Dia Mirza On Her Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भीड़' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. 'भीड़' में दीया ने एक मां का रोल प्ले किया है. वहीं रियल लाइफ में एक बेटे की मां बन चुकी दीया इस रोल से खुद को कितना रिलेट कर पाती हैं. इस पर एक्ट्रेस ने खुलकर एक इंटरव्यू के दौरान बात की.

‘भीड़’ में काम करके बेहद खुश हैं दीया मिर्जा
आज तक को दिए इंटरव्यू के दौरान दीया मिर्जा ने कहा कि वे 'भीड़' में काम करके बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि अनुभव सिन्हा के साथ वे पहले भी कैश और थप्पड़ फिल्म के लिए काम कर चुकी हैं ऐसे में वे 'भीड़' के लिए कैसे ही ना कहतीं. दीया ने बताया कि अनुभव ने उन्हें कॉल कर कहा था कि 'भीड़' में तुम्हारी इमेज से अलग रोल है. स्क्रिप्ट पढ़कर ही तय करना कि रोल करोगी या नहीं. हालांकि स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोल के लिए दीया ने हां कर दी थी. दीया कहती हैं कि इस कैरेक्टर को प्ले कर उन्हें महसूस हुआ कि सभी में कुछ ना कुछ कमी होती हैं कोई परफेक्ट नहीं होता है.

‘भीड़’ के मां के रोल से खुद को कितना रिलेट कर पाईं दीया
रियल लाइफ में मां बनने के बाद 'भीड़' में मां के रोल से खुद को कितना जुड़ा हुआ पाती हैं. इस सवाल के जवाब में दीया ने कहा कि मेरे भीतर हमेशा से मातृत्व की भावना रही है. फिल्म में मैं उस बच्ची से भावनात्मक रूप से जुड़ गई थी. दीया कहती है कि रियल लाइफ में मां बनने के बाद काफी चेंजेस आते हैं. एक्ट्रेस बताती हैं कि जब उनका बेटा 6 महीने का था तो वह उसे घर पर छोड़कर शूटिंग के लिए जाती थी. इसे करने के लिए काफी हिम्मत जुटानी पड़ी थी. वे कहती है कि उनका बेटा उनकी लाइफ है.   

सेकंड लॉकडाउन काफी मुश्किल भरा रहा
बता दें कि दीया मिर्जा की अपकमिंग फिल्म लॉकडाउन पर बेस्ड हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने उनका रियल लॉकडाउन कैसे गुजरा था इस पर भी बात की. दीया ने कहा कि पहले फेज में वे अपन मां के साथ रही थीं. इसी दौरान उन्होने शादी भी की थी. अगले लॉकडाउन में वे मां बनीं लेकिन ये फेज मुश्किल भरा रहा. उन्होंने खुलासा किया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें एमआरआई की जरूर पड़ी थी लेकिन जिस अस्पपताल में वे भर्ती थी वहां एमआरआई नहीं होता था ऐसे में कोविड में काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा और इसकी चलते उनकी प्रेग्नेंसी में दिक्कते हुई थीं. उन्होंने बताया कि उनकी प्री मैच्योर डिलीवरी हुई थी और वो समय काफी तकलीफ भरा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

तीन महीने तक आईसीयू में रहा था दीया का बेटा
दीया कहती हैं कि अगर अस्पताल में एमआरआई मशीन होती तो वे नॉर्मल डिलीवरी के जरिए अपने बच्चे को जन्म देती. एक्ट्रेस कहती है कि इसके बाद उनका बेटा तीन महीने तक आईसीयू में रहा था. वे हफ्ते में सिर्फ एक दिन उससे मिल पाती थीं. दीया ने कहा सेकेंड फेज हर किसी के लिए मुश्किल भरा रहा सबकी कुछ ना कुछ दिक्कतें थीं.

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt Birthday Plans: शादी के बाद आलिया भट्ट के बर्थडे को खास बनाना चाहते हैं Ranbir Kapoor, बनाया ये शानदार प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?
50 की उम्र में भी सिंगल, 1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट को कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी?
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget