फिल्म 'भारत' का पोस्टर जारी, सलमान खान ने Instagram पर शेयर की तस्वीर
इस साल ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म 'भारत' का पहला पोस्टर आ गया है. खुद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में लेकर आने वाले हैं. आने वाले समय में उनकी 7 बड़ी फिल्में आने वाली हैं. अगले 3 सालों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान पूरी तर तैयार हैं.
सलमान खान की फिल्म भारत इस साल ईद पर रिलीज हो रही है. सलमान खान ने इस फिल्म का पहला पोस्ट जारी कर दिया है. इस पोस्टर में सलमान का लुक शानदार लग रहा है. इस पोस्टर के साथ सलमान खान ने फिल्म का एक डायलॉग भी लिखा है- 'जितने सफेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में है, उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी ज़िंदगी रही है.'
सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत’ उनके साथ-साथ कटरीना कैफ, तब्बू और दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं. ये वही फिल्म है, जिसमें पहले प्रियंका चोपड़ा लीड रोल निभा रही थीं, लेकिन उनकी विदाई के बाद कटरीना कैफ ने इस फिल्म में उनकी जगह ले ली थी. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 जून को रिलीज होगी.
यह भी देखें
Source: IOCL

























