एक्सप्लोरर

करणी सेना का दावा, संजय लीला भंसाली ने 'पद्मावत' देखने के लिए किया आमंत्रित

फिल्म निर्माताओं ने फिल्म में पांच बदलाव करने के बाद इसका यू/ए प्रमाण पत्र कायम रखते हुए 25 जनवरी को इसे रिलीज करने का फैसला किया.

जयपुर: फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने करणी सेना और दूसरे राजपूत संगठनों को फिल्म 'पद्मावत' देखने के लिए आमंत्रित किया है. संगठन के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'पद्मावत' की रिलीज डेट तय होने के बाद उन्हें फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किए जाने से स्पष्ट हो गया कि यह एक सुनियोजित चाल है. कालवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज नहीं रुकने की स्थिति में 24 जनवरी को जौहर करने के लिए 1908 क्षत्रिय महिलाओं ने पंजीकरण कराया है. फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कालवी को भेजे पत्र में कहा है कि राजपूत संगठन मुख्य मुद्दे से भटक गए हैं.

पत्र में भंसाली ने लिखा है, "फिल्म में रानी पद्मावती के सम्मान और गरिमा को बरकरार रखा गया है. सपने वाला बहुचर्चित दृष्य मात्र एक अफवाह है जिसका उल्लेख पिछले साल 29 जनवरी को भेजे पत्र में भी किया गया था. ऐसा कोई दृष्य नहीं है. हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि फिल्म देखने के बाद राजपूत समाज गर्व महसूस करेगा."

'पद्मावत' पर बैन के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है शिवराज सरकार

कालवी ने फिल्म के बार में बताते हुए कहा, "हमने उनसे नौ इतिहासकारों को वह फिल्म दिखाने के लिए कहा और उन्होंने मात्र तीन लोगों को दिखाई. इसके अलावा उन्होंने उन तीन इतिहासकारों की सलाह पर भी विचार नहीं किया. उनके विचारों को नजरंदाज करके फिल्म रिलीज की तिथि निश्चित करने से इतिहासकारों का अपमान किया गया है. अब इसका एकमात्र समाधान फिल्म को प्रतिबंधित करना ही है."

'पद्मावत' में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण, महारावल रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं. जयपुर में फिल्म के सेट पर मारपीट से लेकर कोल्हापुर में सेट पर तोड़-फोड़ करने के बाद फिल्म निर्देशक भंसाली को राजपूत संगठनों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था.

‘पद्मावत’ का केस लड़ रहे हरीश साल्‍वे को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

महीनों तक विरोध का सामना करने के बाद फिल्म निर्माताओं ने यह स्पष्ट किया कि यह फिल्म 16वीं सदी के सूफी गायक मलिक मोहम्मद जायसी के एतिहासिक गीत 'पद्मावत' पर आधारित है. इस फिल्म में इतिहास से कोई छेड़खानी नहीं की गई है.

फिल्म निर्माताओं ने फिल्म में पांच बदलाव करने के बाद इसका यू/ए प्रमाण पत्र कायम रखते हुए 25 जनवरी को इसे रिलीज करने का फैसला किया. गुजरात, राजस्थान और हरियाणा सरकार ने इसकी रिलीज पर प्रतिबंध लगाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनवरी को फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने का आदेश देकर तीनों राज्यों में लगा प्रतिबंध हटा दिया.

 पद्मावत विवाद: प्रसून जोशी को करणी सेना ने दी धमकी- जयपुर आए तो 'बुरी तरह पीटे' जाएंगे

कालवी ने कहा कि राजस्थान और गुजरात के फिल्म वितरकों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इन राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी. कल्वी ने उनके प्रति आभार जताया. उन्होंने लोगों से फिल्म देखने नहीं जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि फिल्म के विरोध में लोग हड़ताल करें.

उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और गीतकार जावेद अख्तर को 'जयपुर साहित्य उत्सव' में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget