एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती से पहले भी कई अभिनेत्रियां खा चुकी हैं जेल की हवा, जानिए क्या था इनका कसूर?

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को अपराधों में लिप्त पाए जाने की वजह से जेल जाना पड़ा है. इनमें मोनिका बेदी, पायल रोहतगी, श्वेता बसु प्रसाद जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं जिन्हें गंभीर अपराधों के चलते जेल की हवा खानी पड़ी.

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को आखिरकार 7 अक्टूबर को जमानत मिल गई. उन्होंने 28 दिन मुंबई की भायखला जेल में काटे. जाहिर तौर पर ये दिन रिया के लिए सबसे मुश्किल साबित हुए होंगे. लेकिन रिया अकेली ऐसी महिला सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्हें गंभीर आरोपों के चलते जेल में सजा काटनी पड़ी. उनसे पहले भी बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां जेल जा चुकी हैं. नजर डालते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों पर... 1) मोनिका बेदी रिया चक्रवर्ती से पहले भी कई अभिनेत्रियां खा चुकी हैं जेल की हवा, जानिए क्या था इनका कसूर? अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड रह चुकीं मोनिका बेदी को 2006 में 4 साल की सजा सुनाई गई थी. सलेम के साथ उन्हें अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल में दाखिल होने का दोषी पाया गया था. लिस्बन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद 4 साल तक मोनिका जेल में रहीं. 2010 में सजा काटकर मोनिका जेल से रिहा ज़रूर हो गईं लेकिन उनका फ़िल्मी करियर तबाह हो गया. 'सुरक्षा', 'प्यार इश्क और मोहब्बत', 'जोड़ी नंबर 1' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं मोनिका ने 2013 में सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' से वापसी करने की कोशिश की लेकिन अब वह गुमनाम हैं. 2) पायल रोहतगी रिया चक्रवर्ती से पहले भी कई अभिनेत्रियां खा चुकी हैं जेल की हवा, जानिए क्या था इनका कसूर? सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर पायल को 2019 में जेल की हवा खानी पड़ी थी. गांधी-नेहरु परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के चलते उन्हें राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था लेकिन फिर जमानत मिलने के बाद पायल रिहा हो गई थीं. 3) श्वेता बसु प्रसाद रिया चक्रवर्ती से पहले भी कई अभिनेत्रियां खा चुकी हैं जेल की हवा, जानिए क्या था इनका कसूर? कभी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं श्वेता का 2014 में सेक्स रैकेट में नाम सामने आने पर बॉलीवुड में हंगामा मच गया था. उन्हें हैदराबाद पुलिस ने एक होटल से सेक्स रैकेट चलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा था और फिर 59 दिन के लिए रेस्क्यू होम भेज दिया था. हालांकि, बाद में इस मामले में श्वेता को क्लीन चिट मिल गई थी जिसके बाद श्वेता ने दोबारा अपने फिल्मी करियर पर फोकस करना शुरू किया. 2019 में रिलीज हुई 'द ताशकंद फाइल्स' में उनके काम को काफी सराहा गया था. वह हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'सीरियस मैन' में भी नजर आई हैं जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं. 4) प्रेरणा अरोड़ा रिया चक्रवर्ती से पहले भी कई अभिनेत्रियां खा चुकी हैं जेल की हवा, जानिए क्या था इनका कसूर? 'रुस्तम', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'पैडमैन' और 'परी' जैसी फिल्मों की प्रोड्यूसर रह चुकीं प्रेरणा अरोड़ा को धोखाधड़ी के मामले में 2019 में गिरफ्तार किया गया था. उनपर फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी से 3 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे जिसके बाद उन्हें तकरीबन 8 महीने जेल में बिताने पड़े थे. प्रेरणा अब रिहा हो चुकी हैं और बतौर प्रोड्यूसर दोबारा अपने करियर पर फोकस कर रही हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mehmood Death Anniversary: वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget