एक्सप्लोरर

Jaat से लेकर 'फुले' तक, साल 2025 की 4 फिल्में जो फंस चुकी हैं विवादों में

Controversial Movies 2025: फुले से पहले इस साल रिलीज हुई कई फिल्में विवादों का सामना कर चुकी हैं. इन फिल्मों में से एक तो ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई है. यहां देखें इन फिल्मों की पूरी लिस्ट

Controversial Movies 2025: देश भर में मचे हो-हल्ले के बीच प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म ‘फुले’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म पर ‘ब्राह्मणों’ का अपमान करने का आरोप लगा और खूब विवाद हुआ. हालांकि, विवाद के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘फुले’ अकेली नहीं है. इसी साल विक्की कौशल की ‘छावा’ तो कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ समेत अन्य फिल्मों का भी नाम शामिल हैं.

सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'फुले'

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. 'फुले' को लेकर देश भर में आक्रोश देखने को मिला था. यह पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवाद की वजह से इसकी तारीख खिसक गई थी.

ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म के खिलाफ आपत्ति जताई और अपमानित करने का आरोप लगाया, विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए और फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आने में सफल रही. वहीं, निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का ब्राह्मणों पर दिया बयान भी विवादों में रहा था.

'फुले' सामाजिक कार्यकर्ता ज्योतिराव गोविंदराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ और महिलाओं के शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी. फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने महात्मा फुले की भूमिका निभाई है. वहीं, पत्रलेखा सावित्रीबाई फुले की भूमिका में हैं.

सनी देओल की 'जाट' को लेकर भी हुआ था विवाद

सनी देओल, रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर समेत अन्य मंझे हुए सितारों से सजी एक्शन फिल्म 'जाट' को लेकर भी विवादों की हवा चली. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म के एक सीन को लेकर ईसाई समुदाय ने नाराजगी जताई और फिल्म की टीम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई. समुदाय ने आरोप लगाया कि फिल्म में ईसाई समुदाय का अपमान किया गया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया. हालांकि, मेकर्स ने विवादित सीन को फिल्म से हटा दिया. ‘जाट’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है.

ब्लॉकबस्टर 'छावा' भी घिरी थी विवादों में

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ भी विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन और वीरता पर आधारित फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से शुरू हुआ विवाद फिल्म के रिलीज तक चलता रहा.

एक गाने में संभाजी महाराज के डांस करने के विरोध करने के साथ ही फिल्म की कहानी में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया. महाराष्ट्र के साथ ही देश के कई संगठनों ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए. ‘छावा’ अकेले भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही.

कंगना की फिल्म ने भी किया था विवाद का सामना

इसी साल 17 जनवरी को रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी विवाद में फंसी. कंगना रनौत निर्देशित और अभिनीत फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई थीं. पूर्व पीएम द्वारा साल 1975 में लगाए गए 'इमरजेंसी' पर आधारित फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था.

विरोध करने वालों ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत सतीश कौशिक समेत अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म में कंगना रनौत के अभिनय की खूब तारीफ हुई. हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन खास नहीं रहा.

ये भी पढ़ें: Kesari 2 Box Office Day 9: केसरी 2 ने काटा बवाल, दूसरे शनिवार को बढ़ी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 8 बजे तक किया 313 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 8 बजे तक किया 313 करोड़ कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
कोलकाता के बाद चेन्नई पहुंची 'रामायण' की टीम, रणबीर-साई ने साथ में ली एंट्री, 'लक्ष्मण' ने भी दिखाया स्वैग
कोलकाता के बाद चेन्नई पहुंची 'रामायण' की टीम, रणबीर-साई ने साथ में ली एंट्री

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
Embed widget