एक्सप्लोरर

Films Banned In India: 'फायर' से लेकर 'बैंडिट क्वीन' तक, भारत में बैन हुईं ये फिल्में, जानिए आखिर क्या थी वजह

Films Banned In India: भारत में पिछले कई सालों में कई फिल्मों को अलग-अलग कारणों के चलते बैन कर दिया गया है. आइये आज इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Films Banned In India: भारत में हर साल हजारों फिल्में बनती हैं, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की अनुमति लेनी पड़ती है. पिछले कुछ सालों में कई फिल्में थिएटर्स तक नहीं पहुंच पाईं. इस लिस्ट में 'बैंडिट क्वीन', 'ब्लैक फ्राइडे', 'कामसूत्र' और 'फायर' जैसी फिल्में शामिल हैं. इन मूवीज को अलग-अलग कारणों से भारत में बैन कर दिया गया. आइए आज इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

बैंडिट क्वीन

शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन को अश्लील, आपत्तिजनक और अभद्र बताया गया था. मूवी में सेक्सुअल कॉन्टेंट, न्यूडिटी और गंदी भाषा के कारण भारत में इसे बैन कर दिया गया था. इंडियन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दिया था और ये जनवरी 1996 में रिलीज से पहले बैन कर दिया गया था.

ब्लैक फ्राइडे

अनुराग कश्यप की ये फिल्म 1993 के मुंबई दंगों और उसकी जांच पर आधारित थी. इसमे केके मेनन, पवन मल्होत्रा, गजराज राव, आदित्य श्रीवास्तव और अन्य कई सितारे नजर आए थे. इंडियन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बहुत डार्क माना और 2004 में बॉम्बे हाई कोर्ट से एक स्टेड ऑर्डर मिला क्योंकि इसमें 1993 के बॉम्बे ब्लास्ट और इसकी साजिश को दिखाया गया था. 

फायर

दीपा मेहता की फिल्म फायर को दुनियाभर में खूब तारीफ मिली, लेकिन इंडिया में लोगों ने इसका विरोध किया. 'फायर' में एक हिंदू परिवार में दो महिलाओं के बीच समलैंगिक संबंध को दिखाया गया है और फिल्म की इस थीम को लेकर हिंदू संगठन भड़क गए. शबाना आजमी, नंदिता दास और डायरेक्टर दीपा मेहता को जान से मारने की धमकी तक मिली गई थी. इसके बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई. 

कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव

सेक्सुअल कॉन्टेंट की वजह से मीरा नायर की फिल्म कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव बैन कर दिया गया था. इस फिल्म की कहानी 16वीं शताब्दी के चार प्रेमियों के ईर्द-गिर्द घूमती है.

पांच

अनुराग कश्यप की पहली निर्देशित फीचर फिल्म पांच कभी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई. केके मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्य, शरत सक्सेना और जॉय फर्नांडीस ने इस थ्रिलर फिल्म में काम किया था. भद्दी भाषा और ड्रग एब्यूज के कारण इस मूवी की रिलीज पर प्रतिबंधित लगा दिया था. यह फिल्म पुणे में 1976-77 के दौरान जोशी-अभयंकर सीरियल मर्डर पर आधारित है.

अनफ्रीडम

लेस्बियन कपल पर आधारित फिल्म अनफ्रीडम में आतंकवाद एंगल दिखाया गया था, लेकिन साल 2014 में राज अमित कुमार की इस फिल्म को बैन कर दिया गया. इस फिल्म में आदिल हुसैन, प्रीति गुप्ता, विक्टर बनर्जी जैसे सितारों ने काम किया था. ये मूवी थिएटर्स में कभी रिलीज नहीं हुई, लेकिन नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

परजानिया

राहुल ढोलकिया की फिल्म परजानिया एक लड़के के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो साल 2002 में गुजरात दंगे के दौरान गायब हो जाता है. इसमें नसीरुद्दीन शाह, कोरिन नेमेक, शीबा चड्डा और आसिफ बसरा जैसे सितारों ने काम किया था. बजरंग दल ने सिनेमाघरों के मालिकों पर इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक का दवाब बनाया था. इस वजह से ये फिल्म थिएटर्स तक नहीं पहुंच पाई थी.

यह भी पढ़ें-KL Rahul-Athiya Shetty को शादी में मिले इतने महंगे गिफ्ट, आम आदमी को इतने पैसे कमाने में लग जाएंगे 1,400 साल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा 'स्पाइडर मैन' का हाल?
मंगलवार को 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- 'स्पाइडर मैन' का हाल
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर...'
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर हमला'
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Embed widget