एक्सप्लोरर

बाहुबली के दौरान सस्ते लॉज में रुके एस एस राजामौली, सेट पर वेज खाना खिलाकर बचाया था पैसा

Bahubali Movie Shooting: बाहुबली की शूटिंग के दौरान एसएस राजामौली को फाइनेंशियली क्रंच झेलना पड़ा था. हाल ही में उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में इसे लेकर खुलासा किया है.

Bahubali Movie Shooting: एस एस राजमौली की बाहुबली इंडियन सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं. इस फिल्म ने करोड़ों में कमाई की थी और फैंस को खूब इंप्रेस किया था. इसके दूसरे पार्ट ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को बनाते वक्त मेकर्स को पैसे की दिक्कत भी झेलनी पड़ी थी.

एस एस राजामौली की डॉक्यूमेंट्री मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली में मेकर्स ने इसे लेकर बात की.

सस्ते लॉज में रुके थे एसएस राजामौली

फिल्म प्रोड्यूसर Shobu Yarlagadda ने कहा, 'मैंने फिल्म की कहानी सुनी और मुझे ये एहसास हुआ कि ये कहानी बहुत लंबी है और ये एक फिल्म में नहीं समा सकती. दूसरी बात इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा बजट लगने वाला था. हमारा जो भी खर्चा हुआ उसका ज्यादातर खर्चा फिल्म प्रोडेक्शन पर ही लगा. जब हम महाबलेश्वर में शूटिंग करने गए तो हमने इकोनॉमी क्लास में सफर किया. राजामौली और पूरी यूनिट एक साथ एक ही लॉज में रुके थे.'

'हमने सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही खाया. ये एक नॉर्मल बात नहीं है. हम ऐसा माहौल नहीं चाहते थे कि कुछ लोगों को नॉनवेज मिले और कुछ को वेज. हमने बहुत सारे खर्च बचाए. इसी के साथ हम सोच रहे थे कि हिंदी ऑडियंस तक कैसे ले जाएं. कैसे मार्केट मिल सके. हमें ऐसा कोई चाहिए था जो हिंदी ऑडियंस को टार्गेट कर सके.' बता दें कि इस फिल्म में करण जौहर भी प्रोड्यूसर थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PRABHAS ARMY ™ (@prabhasarmyreels)

एस एस राजामौली ने कहा, 'फिल्म का बजट बहुत ज्यादा हो गया था. हम रिस्क उठाने के लिए तैयार थे. जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ी मैं समझ कि फिल्म की बजट बहुत ज्यादा हो गया है.'

'बाहुबली सिर्फ एस एस राजामौली ही बना सकते हैं'

वहीं फिल्म के लीड एक्टर प्रभास ने बताया- 'महाबलेश्वर में एक्टर्स के लिए अच्छा होटल बुक किया था और राजामौली कहीं और ही दूर रुके हुए थे. मैंने पूछा कि आप कहां रुके हुए हो, यहां आ जाओ ये अच्छा होटल है. तो उन्होंने कहा कि मुझे बजट बचाना है. वो किसी खराब से होटल में रुके थे, जहां साफ बाथरूम भी नहीं थे. मैंने उनके जैसा इंसान नहीं देखा. बाहुबली सिर्फ वो ही बना सकते हैं.' 

एस एस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने बताया कि फिल्म के सेट पर फैमिली जैसा माहौल था, 'जब ये फिल्म शुरू हुई थी तो मैं 20 का था और जब शूटिंग शुरू हुई तो मैं 21 का था. फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने और कुछ भी नहीं किया था. वो सेट घर जैसा हो गया था और सभी फैमिली की तरह.'

ये भी पढ़ें- Aishwarya संग Divorce पर Abhishek Bachchan ने तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा की मां अमृता सिंह को हर महीने 5.85 लाख रुपये देगा AI स्टूडियो, 5 साल के लिए हुई डील
अमृता सिंह को हर महीने 5.85 लाख रुपये देगा AI स्टूडियो, 5 साल के लिए हुई डील
टाइगर श्रॉफ केस: 20 टीम, तीनों आरोपी बालिग, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ केस: 20 टीम, तीनों आरोपी बालिग, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
मुंबई की सुरक्षा पर अमाल मलिक ने उठाए सवाल, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से जताई चिंता
मुंबई की सुरक्षा पर अमाल मलिक ने उठाए सवाल, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से जताई चिंता

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget