एक्सप्लोरर

Box Office: दूसरे दिन चीन में ‘बाहुबली 2’ की कमाई में हुआ इज़ाफा

चीन में पहले दिन 16.24 करोड़ रुपए बटोरने वाली ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन थोड़ा सा बेहतर प्रदर्शन दिखाया है.

नई दिल्ली: एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी हिंदुस्तान की अब तक की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक ‘बाहुबली 2’ को हाल ही में चीन के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. चीन में पिछली कुछ भारतीय फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है. शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए ‘बाहुबली 2’ के मेकर्स ने भी अपनी फिल्म को वहां रिलीज करने का मन बनाया होगा. लेकिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने वाली ‘बाहुबली 2’ चीन में अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रही है.

Box Office: दूसरे दिन चीन में ‘बाहुबली 2’ की कमाई में हुआ इज़ाफा

चीन में पहले दिन 16.24 करोड़ रुपए बटोरने वाली ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन थोड़ा सा बेहतर प्रदर्शन दिखाया है. दूसरे दिन फिल्म के शोज़ में गिरावट आई, लेकिन कमाई में इज़ाफा देखने को मिला है. दूसरे दिन फिल्म के 46 हजार 413 शोज़ हुए और कमाई 19 करोड़ 65 लाख के पार चली गई. जिसके बाद फिल्म की दो दिनों में कुल कमाई 35.89 करोड़ रुपए हो गई है.

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भले ही इज़ाफा देखने को मिला हो, लेकिन ‘बाहुबली 2’ जैसी कामयाब फिल्म के लिए कमाई के ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं. आपको बता दें कि ‘बाहुबली 2’ (हिंदी) ने भारत में 511 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. ये फिल्म भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है.

आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने चीन में पहले दिन 43.35 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. इसके अलावा अभी हाल ही में वहां रिलीज हुई इरफान खान की ‘हिंदी मीडियम’ को भी 22.6 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी.

बता दें कि दुनियाभर में तारीफें बटोरने वाली ‘बाहुबली 2’ को चीन में 7 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. पहले दिन इस फिल्म के 51 हजार 494 शोज़ हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजपाल यादव ने दोस्त की पत्नी के इलाज के लिए मांगी मदद, खुद कर्ज में डूबे एक्टर बोले- 'काफी पैसा लगना है'
राजपाल यादव ने दोस्त की पत्नी के इलाज के लिए मांगी मदद, खुद कर्ज में डूबे हैं एक्टर
'मैं जावेद शेख से कभी शादीशुदा नहीं थी', सलमा आगा ने तोड़ी चुप्पी, कई राज खोले
'मैं जावेद शेख से कभी शादीशुदा नहीं थी', सलमा आगा ने तोड़ी चुप्पी, कई राज खोले
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू मूवीज
'निकाह' के हिट गानों के लिए आशा भोसले थीं पहली पसंद, मेकर्स के सामने सलमा आगा ने रखी थी ये शर्त
जब आशा की जगह सलमा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रखी थी ये शर्त

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget