एक्सप्लोरर

चौथे दिन Box Office पर सैफ अली खान की ‘बाज़ार’ की कमाई में आई भारी गिरावट

फिल्म में सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है. अपने ज़माने के मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है.

  मुंबई: गौरव के चावला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाज़ार’ की कमाई में चौथे दिन यानि सोमवार को ज़बरदस्त गिरावट आई है. पहले वीकेंड पर फिल्म को आयुष्मान खुराना स्टारर ‘बधाई हो’ से कड़ी टक्कर मिली, जिसका नतीजा ये निकला की फिल्म पहले तीन दिनों में लगभग 11 करोड़ ही कमा पाई. फिल्म में सैफ अली खान हैं इसके बावजूद इसे स्टार पावर का कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा. तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म की कमाई में सोमवार को 44.63 प्रतीशत की गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने चौथे दिन 1.70 करोड़ रुपए का कारोबार किया. पहले दिन शुक्रवार को इसने 3.07 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 4.10 करोड़ और तीसरे रविवार को 4.76 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म ने पहले चार दिनों मे कुल 13.63 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस फिल्म में फिल्म में सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है. अपने ज़माने के मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है. उनके अभिनय को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हैं. कैसी है फिल्म की कहानी ?  इसकी कहानी गुजराती बिजनेसमैन शकुन कोठारी (सैफ अली खान) की है. कैसे गुजराती छोकरा शकुन जमीन से उठकर शेयर बाजार का सिकंदर बनना चाहता है और पैसों के लिए धोखा देने से भी नहीं कतराता. उसके लिए उसका पैसा ही उसका धर्म है. शकुन का कहना है, ''पैसा भगवान नहीं लेकिन उससे कम भी नहीं..''. बचपन में ही ट्रेन के जरिए हीरों की स्मगलिंग करने वाला शकुन कोठारी जिंदगी की मैराथॉन का नहीं बल्कि 100 मीटर रेस का बेस्ट रनर बनना चाहता है. दूसरी ओर है इलाहाबाद का रिजवान अहमद (रोहन मेहरा ) जिसके सपने तो बड़े हैं, लेकिन अभी तक उसने अपना ईमान बेचना नहीं सीखा है. रिजवान अहमद, शकुन कोठारी को अपना खुदा मानता है और उसके जैसा बनने का सपना लिए मुंबई पहुंचता है. यहां से शुरू होता है किस्मत का खेल. यहां पढ़ें फिल्म की समीक्षा यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget