एक्सप्लोरर

Baahubali 2 Vs Dangal : जानें Box Office की दंगल में कौन मार रहा है बाजी?

नई दिल्ली: चीन में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. महज 17 दिनों में ही फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. रमेश के मुताबिक फिल्म ने अबतक 731.36 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह से ‘दंगल’ की वर्ल्डवाइड कमाई 1,501.64 करोड़ रुपये हो गई है.

भारतीय सिनेमा में 1,500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली 'दंगल' दूसरी फिल्म बन गई है. बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई 'बाहुबली 2' वर्ल्डवाइड 1,500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म बनी. रिलीज के महज 17 दिन में ही 'दंगल' ने चीन में जो 'धाकड़' कमाई की है उससे ऐसा लगता है कि आमिर की यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई 'बाहुबली 2' को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पीछे छोड़ सकती है. जिस रफ्तार से 'दंगल' चीन में कमाई कर रही है अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' पीछे छूट जाएगी. 'दंगल' ने चीन में शनिवार को 104.17 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. शनिवार से पहले फिल्म की कमाई 544.91 करोड़ रुपये थी जो अब 649.05 करोड़ रुपये हो गई. वहीं रविवार को फिल्म ने 83.64  करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं 'बाहुबली 2' की वर्ल्डवाइड कमाई 1,565 करोड़ रुपये पहुंच गई है. दोनों फिल्मों के सभी आंकड़े 21 मई तक के हैं. Dangal-Baahubali-580x355 'बाहुबली 2' के अबतक आए वर्ल्डवाइड आंकड़े से 'दंगल' महज 63.36 करोड़ रुपये पीछे है. जिस तरह से चीन में 'दंगल' ने रफ्तार पकड़ी है उससे तो फिलहाल ऐसा लग रहा है कि 'दंगल' वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में जल्द ही 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ सकती है.

गौरतलब है कि चीन में 'दंगल' को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया है. इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है. ‘पीके’ ने चीनी सिनेमाघरों में तकरीबन 100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था.

'दंगल' की घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' ने 387 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. ‘दंगल’ आमिर की दूसरी और भारत की पांचवीं फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. इस सूची में ‘पीके’ और ‘दंगल’ के साथ-साथ सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और प्रभास की 'बाहुबली 2' का भी नाम शामिल है.

Dangal-29

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं.

'बाहुबली 2' की हिंदी वर्जन की कमाई

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'बाहुबली 2' ने हिंदी भाषा में 478.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. अगर ऐसा होता है तो हिंदी में 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह पहली फिल्म होगी.

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. ‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही है खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं.

यहां देखें दोनों फिल्मों की ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 127 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 127 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 8 बजे का कलेक्शन
अजय देवगन के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, एक्टर की टीम ने बताई ये सच्चाई
अजय के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, टीम ने बताई ये सच्चाई
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget