एक्सप्लोरर

'बाहुबली 2' को मिल रही ऐतिहासिक सफलता पर जानें, डायरेक्टर राजामौली ने क्या कहा?

नई दिल्ली : 'बाहुबली 2' की धमाकेदार कमाई से डायरेक्टर एस.एस. राजामौली काफी गदगद हैं. ट्विटर के जरिए उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया है साथ ही फैंस को भी धन्यवाद दिया है. 43 साल के डायरेक्टर ने ट्विटर पर लिखा, 'आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया. आपने हमें बड़ी सफलता दी है जिसे हम अपने दिलों में जिंदगी भर सहेज कर रख सकते हैं. पिछले पांच सालों से जो भी हमारे साथ हैं उन सभी का धन्यवाद.' राजामौली ने ट्विटर के मार्फत अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, 'यह समान्य है कि बाहुबली जैसे बड़े प्रोजेक्ट को रिलीज के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ा. लेकिन मैं कह सकता हूं कि आपके प्यार और सपोर्ट ने सभी बाधाओं को दूर कर दिया.' Rajamouli

जानें फिल्म की अबतक की कमाई...

एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में फिल्म कमाई के नए आयाम रच रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 दिन में ही फिल्म की कमाई 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. बॉक्स ऑफिस वेबसाइट koimoi के मुताबिक फिल्म ने दो दिन में ही तकरीबन 223 करोड़ की कमाई कर ली है.

पहले दिन ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ के हिंदी वर्जन ने 41 करोड़ की कमाई की वहीं तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में फिल्म ने 80 करोड़ रुपए की कमाई की. इस तरह से फिल्म ने पहले दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच डाला. baahubali-2-the-conclusion-movie-stills-0001 दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने हिंदी वर्जन में तकरीबन 42 करोड़ की कमाई की है जो पहले दिन से ज्यादा है. वहीं तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में फिल्म ने दूसरे दिन तकरीबन 60 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से ‘बाहुबली-2′ ने दूसरे दिन कुल 102 करोड़ की कमाई की है. दोनों दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 223 करोड़ की कमाई कर ली है. सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई को जोड़ा जाए तो फिल्म ने दो दिन में तकरीबन 83 करोड़ की कमाई की है.

आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं.

Bahubali-Part-2-Baahubali-2-First-Look-Poster-Bahubali-The-Conclusion-HD-Images-Pics-Wallpapers-Shooting-Stills

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां

ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज

बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड

‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ की खूबसूरती ये है कि ये पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है. अक्सर ऐसा ही होता है कि किसी फिल्म के प्रीक्वल या सीक्वल में स्टोरी एक सी ही दोहराई जाती हैं लेकिन इसे देखते समय कहीं भी दोहरापन नहीं लगता. ‘बाहुबली 2’ में थोड़ा ह्यूमर है, थोड़ी कॉमेडी है, रोमांस है और एक्शन तो है ही… यहां पढ़ें मूवी रिव्यू

यहां देखें- ‘बाहुबली 2’ फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget