एक्सप्लोरर

देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म 'बादशाहो', पढ़ें रिव्यू

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 2800 स्क्रीन और विदेशों में 442 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. आपको बताते हैं कि इस फिल्म को समीक्षकों ने कैसा बताया है और कितनी रेटिंग दी है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर मिलन लूथरिया की फिल्म बादशाहो रिलीज हो गई है. इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म देश में इमरजेंसी के दौर पर आधारित है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 2800 स्क्रीन और विदेशों में 442 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. आपको बताते हैं कि इस फिल्म को समीक्षकों ने कैसा बताया है और कितनी रेटिंग दी है.

बॉलीवुड के  जाने माने समीक्षक अजय ब्रहमात्ज ने इसे दो रेटिंग देते हुए लिखा है, ''फिल्‍म में रिलेशनशिप और ड्रामा भी है. तात्‍पर्य यह कि एक्‍शन,थ्रिल,ड्रामा,कॉमेडी,आयटम सौंग,डॉयलॉगबाजी और सनी लियोनी से भरपूर ‘बादशाहो’ हिदी मसाला फिल्‍मों की परंपरा में बनाई गई है.'' उन्होंने आगे लिखा है, ''फिल्‍म के क्‍लाइमेक्‍स में एक ट्विस्‍ट है. वहां रिलेशनशिप के लेयर्स दिखते हैं. इन सबके बावजूद कहानी के अभाव में फिल्‍म बांध नहीं पाती. आठवें दशक का एहसास होता है,लेकिन गानों और संवाद में आज के बोल छलते और चुभते हैं.''

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में जानी मानी समीक्षक शुभ्रा गुप्ता ने इस फिल्म को दो स्टार देते हुए लिखा है कि अजय देवगन और ईशा गुप्ता की ये फिल्म Old Wine की तरह है और बॉटल भी नई नहीं है. लेकिन दर्शकों को उसे ढ़ाई घंटे तक पीनी पड़ती है. उन्होंने इस फिल्म में संजय मिश्रा की एक्टिंग की तारीफ की है और बताया है कि फिल्म का लीड हीरो होने के बाद भी अजय देवगन और इमरान हाशमी से ज्यादा सीटियां संजय मिश्रा के डायलॉग पर बजती हैं.

एनडीटीवी हिंदी की वेबसाइट ने 'मसाला फिल्‍म के गुणो से भरपूर सुस्‍त कहानी है 'बादशाहो'' टाइटल के साथ इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए लिखा है, ''ये फिल्‍म एक एक्शन से भरपूर मसाला फिल्‍म है इसलिए कहीं-कहीं आपका ध्यान भटकता जरूर है लेकिन फिल्‍म में घट रही घटनाएं आपको ज्‍यादा देर खुद  से अलग होने नहीं देतीं. ये लार्जर दैन लाइफ सिनमा है जहां हेरोइज्‍म है, धारदार डाइयलॉग्ज हैं, बेहतरीन ऐक्शन और ये सब आपका मनोरंजन करते हैं. अजय देवगन का अभिनय और अन्दाज, इमरान के डाइयलॉग की अदाएगी और संजय मिश्रा के पंच आपको थ्रिल, मनोरंजन और मुस्कुराहट तीनो देंगे. फिल्‍म का संगीत अच्छा है फिर चाहे वो 'रश्‍क ए कमर' हो, 'होशियार' या फिर 'सोचा है' हो.''

आज तक की वेबसाइट ने इस फिल्म दो स्टार देते हुए लिखा है, ''फिल्म का प्लॉट अच्छा है और इमरजेंसी में सोने की चोरी को दर्शाये जाने का स्टाइल भी बढ़िया है. फिल्म के संवाद बहुत ही दमदार हैं और याद रह जाएंगे. रजत अरोड़ा ने बहुत उम्दा संवाद लिखे हैं. अजय देवगन ने राजस्थानी किरदार और उसका लहजा बहुत ही सटीक पकड़ा है और उनकी एक्टिंग जबरदस्त है. इमरान हाशमी की मौजूदगी से फिल्म बेहतर हुई है. इलियाना डी क्रूजने भी कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर बढ़िया काम किया है. संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता का काम भी सही है. विद्युत जामवाल का काम भी पावर पैक्ड है. शरद केलकर पुलिस के रोल में हैं, जिन्होंने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछा- 'ऐसे पढ़ेंगी बेटियां?'
CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछे सवाल
देहरादून जाते वक्त ढाबे पर रुके अक्षय कुमार, फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, देखें वीडियो
देहरादून जाते वक्त ढाबे पर रुके अक्षय कुमार, फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, देखें वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget