एक्सप्लोरर

'बाला' विवाद पर आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, नकल के आरोपों पर इस तरह किया फिल्म का बचाव

गंजेपन पर बनी फिल्म 'उजड़ा चमन' के मेकर्स ने भी 'बाला' के निर्माताओं पर कानूनी केस किया हुआ है. उनका दावा है कि 'उजड़ा चमन' 2017 में आई एक कन्नड़ फिल्म की आधाकारिक रिमेक है और 'बाला' उनके फिल्म की नकल है.

मुंबई: आयुष्मान खुराना की जल्द रिलीज होने जा रही गंजेपन पर आधारित फिल्म 'बाला' पर कहानी चुराने के तमाम आरोपों पर आखिरकार खु्द आयुष्मान ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी फिल्म का बचाव किया है.

एबीपी न्यूज़ ने 'बाला' पर कहानी चुराने के आरोपों और 'उजड़ा चमन' के मेकर्स द्वारा उनकी नकल का इल्जाम लगाए जाने को लेकर सवाल पूछा, तो आयुष्मान खुराना ने कहा, "ऐसा है कि एक ही आइडिया 10 लोगों के दिमाग में आ सकता है. मैं झूठ नहीं बोलूंगा, एक ही विषय पर मुझे पांच फिल्में ऑफर हुईं थीं और जो सबसे अच्छा, डायरेक्टर और जो अच्छा प्रोड्यूसर मुझे लगा, मैं उनके साथ चला गया. यह इतनी सिंपल सी बात है. अब आप यह नहीं बोल सकते हैं कि किसका आइडिया ओरिजनल है. सबने एक टाइम पर सोचा है. हमारी फिल्म काफी टाइम से रजिस्टर्ड है. फिल्म सबसे पहले हमने शूट की है. बस इतनी सी बात है."

आयुष्मान ने आगे कहा, "फिल्म 'बाला' एक ऐसी स्क्रिप्ट है, जो मैं खुद दिनेश विजन (निर्माता) के पास ले गया था. लेखक पावेल भट्टाचार्य कोलकाता से मुझे यह कहानी सुनाने आए थे और मुझे ये कहानी बहुत एक्साइटिंग लगी थी. यह एक बहुआयामी किस्म की फिल्म है. यह फिल्म सिर्फ गंजेपन पर आधारित नहीं है... इस फिल्म को दिनेश के पास ले गया और इसे अमर कौशिक (निर्देशक) ने विकसित किया. आखिरकार अब यह फिल्म रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस करता हूं."

उल्लेखनीय है कि 'बाला' की कहानी पर सबसे पहले दावा लेखक कमलकांत चंद्रा ने किया था और एबीपी न्यूज़ को विस्तार से बताया था किस तरह से उन्होंने इस फिल्म का आइडिया आयुष्मान खुराना को दिया था. इसके अलावा, 2011 में रिलीज हुई और गंजेपन पर ही आधारित फिल्म 'हेयर इज फॉलिंग' के लेखक विकास ताल्यान ने भी एबीपी‌ न्यूज़ से बातचीत में इस फिल्म की कहानी पर दावा किया था.

यहां देखें पूरा इंटरव्यू...

इन दावों के अलावा, गंजेपन पर बनी फिल्म 'उजड़ा चमन' के मेकर्स ने भी 'बाला' के निर्माताओं पर कानूनी केस किया हुआ है. उनका दावा है कि 'उजड़ा चमन' 2017 में आई एक कन्नड़ फिल्म की आधाकारिक रिमेक है और 'बाला' उनके फिल्म की नकल है.

ये भी पढ़ें:

बिग बॉस 13: फराह खान की मौजूदगी में शहनाज ने शेफाली को गाली देने के लिए मांगी माफी 

बिग बॉस 13: आज रात करिश्मा तन्ना घरवालों पर कुछ इस तरह चलाएंगी अपना राज 

बिग बॉस 13: 'जज' बनी फराह खान ने सुनाया सिद्धार्थ के पक्ष में फैसला, कहा- शो की महिलाएं बनाती हैं उनके खिलाफ गैंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget