एक्सप्लोरर

पांच कट के बाद ‘आर्टिकल 15’ को सेंसर बोर्ड ने दिया यूए सर्टिफिकेट, 28 जून को रिलीज़ होगी फिल्म

आयुष्मान खुराना स्टारर और 'मुल्क' जैसी फिल्म बना चुके अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी 'आर्टिकल 15' को सेंसर बोर्ड की तरफ से रिलीज़ के लिए हरी झंडी दे दी गई है. हालांकि इसके लिए फिल्म में पांच संशोधन किए गए हैं.

मुंबई: फिल्मकार अनुभव सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'आर्टिकल 15' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने पांच सुझाए गए संशोधनों के बाद यूए प्रमाणपत्र दिया है. 'आर्टिकल 15' में दिखाया गया है कि समाज में जातिगत भेदभाव किस तरह से फैला हुआ है. फिल्म के निर्माताओं ने एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (एडब्ल्यूबीआई) से एक अनुपालन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया और फिल्म की शुरुआत में डिसक्लेमर के साथ हिंदी में एक वॉयसओवर जोड़ा.

इन सुधारों के बाद सेंसर बोर्ड ने आयुष्मान खुराना स्टारर ‘आर्टिकल 15’ को अभिभावकीय सलाह के साथ अप्रतिबंधित सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए सही पाया.

फिल्म देखने से पहले यहां जानें कैसी है 'आर्टिकल 15', पढ़ें रिव्यू : Article 15 Review: अंदर तक झकझोर‌ कर रख देगी जातिवाद के जहर पर बनी फिल्म

सेंसर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए संशोधनों में आग में एक झंडे के गिरने के एक दृश्य को हटाया गया, कुछ गालियों को हटाया गया और इसके साथ ही मारपीट के दृश्यों को 30 प्रतिशत कम किया गया.

130.37 मिनट लंबी इस फिल्म में ईशा तलवार, एम नास्सर, मनोज पहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मुहम्मद जीशान अय्यूब भी नज़र आएंगे. ‘आर्टिकल 15’ को बनारस मीडिया वर्क्‍स और जी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म शुक्रवार 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

आपको बता दें कि फिल्म अपने विषयवस्तु को लेकर काफी दिनों से चर्चा में है. ट्रेलर आने के बाद से इस फिल्म को लेकर बहस हो रही थी. हाल ही में इसे करणी सेना से भी धमकी मिली थी. हालांकि इन विवादों के बावजूद अब फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget