एक्सप्लोरर

फिल्म को लेकर हुए विवाद पर बोले आयुष्मान खुराना, 'आर्टिकल 15' कोई पक्ष नहीं लेता

आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'आर्टिकल 15' किसी का भी पक्ष नहीं ले रहा है और न ही किसी समुदाय के बारे में कुछ गलत दिखाने का इसका इरादा है.

आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'आर्टिकल 15' किसी का भी पक्ष नहीं ले रहा है और न ही किसी समुदाय के बारे में कुछ गलत दिखाने का इसका इरादा है. आयुष्मान ने एक बयान में कहा, "मैंने नोटिस किया कि 'आर्टिकल 15' को लेकर चारों ओर कई विवाद हैं. मैं उन सभी से आग्रह करना चाहूंगा जो विरोध कर रहे हैं और यह दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म ब्राह्मण विरोधी है, कृप्या इस फिल्म को देखे. हमारी फिल्म किसी का भी पक्ष नहीं ले रही है और न ही किसी समुदाय के बारे में कुछ गलत दिखाने का इसका इरादा है और सेंसर बोर्ड जिनके पास किसी फिल्म को देखने के अपने कुछ दिशा-निर्देश हैं, के द्वारा इस फिल्म का निरीक्षण किया जा चुका है." मई में रिलीज हुई इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक गांव की दो जवान लड़कियों के साथ बर्बरता से दुष्कर्म किया जाता है और इसके बाद उनकी हत्या कर उनके शव को एक पेड़ पर लटका दिया जाता है. इसमें दिखाया जाता है कि इन लड़कियों के परिवार वालों को अधिकारहीन कर दिया जाता है और मजदूरी करने के लिए मजबूर किया जाता है. इन्हें महज इस वजह से निशाना बनाया जाता है कि क्योंकि उन्होंने अपने दैनिक वेतन में 3 रुपये बढ़ाने की मांग की थी.
फिल्म की कहानी को मरोड़कर दिखाए जाने के बात पर फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा को उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समुदाय के गुस्से का सामना करना पड़ा. चूंकि फिल्म में आरोपी व्यक्ति ब्राह्मण समुदाय से हैं, इस वजह से लोगों को लगता है कि इससे उनके समुदाय की बदनामी होगी. इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया कि किस तरह से क्षेत्र में जातिगत असमानता प्रचलित है. आयुष्मान ने आगे कहा, "हमारी फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और यह किसी एक विशेष घटना पर आधारित नहीं है. यह हमारे देश में हो रही घटनाओं का एक संयोजन है. हां, यह आपको असहज महसूस कराएगी, लेकिन यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है." आयुष्मान ने यह भी कहा, "मैं सभी से इस फिल्म को देखने का और निर्देशक के दृष्टिकोण और इरादे पर कोई धारणा न बनाने का आग्रह करता हूं." फिल्म में आयुष्मान के अलावा ईशा तलवार, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, एम.नास्सर, आशीष वर्मा, सुशील पांडेय, शुभ्रज्योति भारत, रोन्जिनी चक्रवर्ती और जीशान अयूब जैसे कलाकार भी हैं. यह फिल्म 28 जून को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV आया सामने
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी आया सामने
73 दिनों बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का तूफान, भारत से लेकर विदेश तक ताबड़तोड़ कमाई, जानें कलेक्शन
73 दिनों बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का तूफान, भारत से लेकर विदेश तक ताबड़तोड़ कमाई
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
‘रामायणम’ में रणबीर - साई पल्लवी समेत सभी के गहने होंगे खास, 18 महीने की रिसर्च से बने 4500 आभूषण
‘रामायणम’ में कलाकारों के गहने होंगे खास, 18 महीने की रिसर्च से बने 4500 आभूषण

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget