एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी डिजाइनर ने बॉडी शेमिंग कर दी, अविनाश तिवारी ने दिया ऐसा करारा जवाब कि बोलती हो गई बंद

Avinash Tiwary slams Pakistani Costume Designer: अविनाश तिवारी ने हाल ही में पाकिस्तान के एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर को बॉडी शेम करने पर करारा जवाब देकर एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है

एक्टर अविनाश तिवारी ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड और वेब सीरीज की दुनिया में खास पहचान बना ली है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं और अपनी मेहनत से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाए हैं. 

लेकिन हाल ही में उन्हें एक पाकिस्तानी कॉस्ट्यूम डिजाइनर राव अली खान से अपनी बॉडी के लिए थोड़ा गलत कमेंट मिला है, उन्होंने एक्टर को बॉडी शेम भरा कमेंट किया जिससे सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. 

लेकिन एक्टर ने उस कमेंट का जवाब भी काफी समझदारी से दिया है, जिसे देखकर इनके फैंस एक बार फिर से इनके दीवाने हो गए हैं. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तानी कॉस्ट्यूम डिजाइनर राव अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए अविनाश की बॉडी को लेकर सवाल खड़ा कर दिया.

उन्होंने लिखा कि, उन्हें ‘बंबई मेरी जान’ बहुत पसंद आई, लेकिन ये सोचकर हैरानी हुई कि ‘खाकी’ और ‘बंबई मेरी जान’ दोनों में अविनाश के पेट के पास फैट क्यों था. 


पाकिस्तानी डिजाइनर ने बॉडी शेमिंग कर दी, अविनाश तिवारी ने दिया ऐसा करारा जवाब कि बोलती हो गई बंद

उन्होंने आगे लिखा कि अब उन्हें एक फिट बॉडी में देखकर अच्छा लगा. इस पर अविनाश ने बहुत ही समझदारी से जवाब दिया कि 'सर, आप एक जर्नलिस्ट हैं,  अगर आपने कोई रिसर्च की होती, तो आपको पता चलता कि ये लुक किरदार की मांग थी. मेरी सलाह है कि सिर्फ दिखावे के बजाए सिनेमा की गहराई को भी समझें. थैंक यू.'

राव अली खान ने इस पर एक कमेंट और किया, जिसमें उन्होंने अविनाश को वजन कम करने और फिट दिखने की सलाह दी , जिस पर जवाब में अविनाश ने केवल ओके सर लिखा. इस तरह से उन्होंने शांत और सटीक तरीके से भी बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया.  

जवाब की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफें 

एक्टर के इस जवाब की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही हैं, कई लोगों ने लिखा है - ये जरूरी नहीं कि हर कलाकार की बॉडी एक जैसी ही हो, किरदार की मांग के हिसाब से बदलाव करने पड़ते हैं. वहीं , दूसरे यूजर ने लिखा कि आप जैसे दिखते हैं वैसे ही परफेक्ट हैं. 

कई यूजर्स ने राव अली खान को भी जवाब देते हुए कहा कि उन्हें दूसरों की फिटनेस की चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avinash Tiwary (@avinashtiwary15)

एक्टर का वर्कफ्रंट

खाकी: द बिहार चैप्टर’ में अविनाश ने एक खतरनाक अपराधी चंदन महतो का रोल निभाया था, जबकि ‘बंबई मेरी जान’ में उन्होंने एक पुलिस अफसर के बेटे डारा का किरदार निभाया, जो मुंबई का सबसे बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता है. दोनों ही किरदारों में उन्होंने अपने लुक और बॉडी लैंग्वेज  में बदलाव किया था जिससे ये दिखता है कि  वे किस हद तक किरदार में डूब जाते हैं. 

हाल ही में अविनाश ने ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की शूटिंग खत्म की है, जो कि उनका पहला बड़ा सोलो कमर्शियल प्रोजेक्ट है और जो थिएटर में ‘लैला मजनू’ के बाद रिलीज होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

S Janaki Last Rites: राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस
राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस
Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Live Updates: 8.30 बजे तक 60 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 8.30 बजे तक 60 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 8 बजे तक कर ली 24 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 8 बजे तक कर ली 24 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
Deool Band 2 BO Collection: 10 करोड़ बजट, 640% प्रॉफिट, मराठी फिल्म 'देऊळ बंद 2' को 52वें दिन मिली 300% उछाल
10 करोड़ बजट, 640% प्रॉफिट, मराठी फिल्म 'देऊळ बंद 2' को 52वें दिन मिली 300% उछाल

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget