एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: दूसरे हफ्ते भी धुआंधार कमाई कर रही है ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’, जानें कलेक्शन

इससे पहले किसी भी हॉलीवुड फिल्म ने 8 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी कमाई कभी नहीं की है.

नई दिल्ली: हॉलीवुड के कई सुपरहीरोज से भरी हुई फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ इन दिनों भारत में धुआंधार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई  रिकॉर्ड  तोड़ डाले. फिल्म की रिलीज को 8 दिन हो चुके हैं और इसने अब तक सिर्फ भारत में 163 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इस आंकड़े को जादुई कहा जा रहा है क्योंकि इससे पहले किसी भी हॉलीवुड फिल्म ने 8 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी कमाई कभी नहीं की है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कमाई के आंकड़े जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि अब भी फिल्म देखने वालों की पहली च्वाइस एवेंजर्स ही है. शुक्रवार को इस फिल्म ने 7.17 करोड़ की कमाई की है और कुल कमाई 163.81 करोड़ है. यहां देखें Day Wise कलेक्शन पहले दिन    : 31.30 करोड़ दसरे दिन    : 30.50 करोड़ तीसरे दिन   :  32.50 करोड़ चौथे दिन     : 20.52 करोड़ पांचवें दिन   : 20.34 करोड़ छठे दिन      : 11.75 करोड़ सातवें दिन   :  9.73  करोड़ आठवें दिन :   7.17 करोड़ अब तक की कमाई 163.81 करोड़ (Nett) आपको बता दें कि इस फिल्म को भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. जिसमें से 1 हजार स्क्रीन्स अंग्रेजी को और बाकी स्क्रीन पर हिंदी वर्जन रिलीज किया गया है. इस हफ्ते बॉलीवुड की दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. पहली फिल्म है अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट', और दूसरी फिल्म है राजकुमार राव की 'ओमेर्ता'. एवेंजर्स की वजह से इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान हुआ है. यहां जानें- '102 नॉट आउट' और 'ओमेर्ता' के पहले दिन का कलेक्शन

'एवेंजर्स' सीरीज़ की ये तीसरी किश्त है. इस सीरीज़ की पहली फिल्म 'एवेंजर्स' (2012) में 'शील्ड' के सैमुअल जैक्सन (नीक फरी ) 'एवेंजर्स' की एक टीम बनाते है जो थॉर के भाई लोकी से धरती को बचाने की जंग लड़ती है. दूसरी किश्त 'एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन' (2015) में टोनी स्टार्क (आयरन मैन) और ब्रूस बैनर (हल्क) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम बनाते हैं. 'अल्ट्रॉन' नाम का ये सिस्टम इसके बनाने वालों के हाथों से ही बाहर निकल जाता है और एक बार फिर से 'एवेंजर्स' की टीम के पास धरती को बचाने की ज़िम्मेदारी आ जाती है.

BOX OFFICE: दूसरे हफ्ते भी धुआंधार कमाई कर रही है ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’, जानें कलेक्शन

'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' तीसरी किश्त है जिसमें मामला धरती या थॉर के ग्रह 'एसगार्ड' का नहीं है. इस बार पूरा ब्रह्माण्ड ख़तरे में है. इसी ब्रह्माण्ड में छह 'इनफिनिटी स्टोन' मौजूद हैं जिसे पाकर थानोस आधे ब्रह्माण्ड को समाप्त करके एक नई दुनिया बनाना चाहता है. फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि 'इनफिनिटी स्टोन' को पाने और बचाने की इस जंग में जीत किसकी होगी. क्या दो दर्जन से ज़्यादा सुपर हीरो एक सुपर विलेन से ये जंग हार जाएंगे? फिल्म की काफी तारीफ हो रही है और रेटिंग भी शानदार मिली है. यहां पढ़ें मूवी रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget