एक्सप्लोरर

भारत में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर', जानें कलेक्शन

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कमाई के आंकड़े जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि ये ऐतिहासिक है.

नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ का खुमार दर्शकों के सिर से नहीं उतर रहा है. ये फिल्म भारत इतनी पसंद की जा रही है कि हर रोज कमाए के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. भारत में ये हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'द जंगल बुक' के नाम था लेकिन अब एवेंजर्स ने उसे तोड़ दिया है. 'द जंगल बुक' की भारत में लाइफ टाइम कमाई 188 करोड़ है और वहीं एवेंजर्स ने भारत में 13 दिनों में 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कमाई के आंकड़े जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि ये ऐतिहासिक है. 

यहां देखें Day Wise कलेक्शन पहले दिन    : 31.30 करोड़ दसरे दिन    : 30.50 करोड़ तीसरे दिन   :  32.50 करोड़ चौथे दिन     : 20.52 करोड़ पांचवें दिन   : 20.34 करोड़ छठे दिन      : 11.75 करोड़ सातवें दिन   :  9.73  करोड़ आठवें दिन :   7.17 करोड़ नौवें दिन:    10.53 करोड़ दसवें दिन: 13.04 करोड़ ग्यारहवें दिन: 4.90 करोड़ बारहवें दिन: 4.31 करोड़ तेरहवें दिन: 3.80 करोड़ कुल कलेक्शन- 200.39 करोड़ (Nett) आपको बता दें कि इस फिल्म को भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. जिसमें से 1 हजार स्क्रीन्स अंग्रेजी को और बाकी स्क्रीन पर हिंदी वर्जन रिलीज किया गया है. इस हफ्ते बॉलीवुड की दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. पहली फिल्म है अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट', और दूसरी फिल्म है राजकुमार राव की 'ओमेर्ता'. एवेंजर्स की वजह से इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान हुआ है. भारत में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर', जानें कलेक्शन 'एवेंजर्स' सीरीज़ की ये तीसरी किश्त है. इस सीरीज़ की पहली फिल्म 'एवेंजर्स' (2012) में 'शील्ड' के सैमुअल जैक्सन (नीक फरी ) 'एवेंजर्स' की एक टीम बनाते है जो थॉर के भाई लोकी से धरती को बचाने की जंग लड़ती है. दूसरी किश्त 'एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन' (2015) में टोनी स्टार्क (आयरन मैन) और ब्रूस बैनर (हल्क) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम बनाते हैं. 'अल्ट्रॉन' नाम का ये सिस्टम इसके बनाने वालों के हाथों से ही बाहर निकल जाता है और एक बार फिर से 'एवेंजर्स' की टीम के पास धरती को बचाने की ज़िम्मेदारी आ जाती है. 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' तीसरी किश्त है जिसमें मामला धरती या थॉर के ग्रह 'एसगार्ड' का नहीं है. इस बार पूरा ब्रह्माण्ड ख़तरे में है. इसी ब्रह्माण्ड में छह 'इनफिनिटी स्टोन' मौजूद हैं जिसे पाकर थानोस आधे ब्रह्माण्ड को समाप्त करके एक नई दुनिया बनाना चाहता है. फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि 'इनफिनिटी स्टोन' को पाने और बचाने की इस जंग में जीत किसकी होगी. क्या दो दर्जन से ज़्यादा सुपर हीरो एक सुपर विलेन से ये जंग हार जाएंगे? फिल्म की काफी तारीफ हो रही है और रेटिंग भी शानदार मिली है. यहां पढ़ें मूवी रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार
Live Updates: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार
पैपराजी को देख गाड़ी के पीछे छुपने लगीं राजेश खन्ना की नातिन, चर्चा में वीडियो
पैपराजी को देख गाड़ी के पीछे छुपने लगीं राजेश खन्ना की नातिन, चर्चा में वीडियो
फैशन शो में शालिनी पांडे ने मिरर-वर्क लुक में ढाया कहर, तस्वीरें वायरल
फैशन शो में शालिनी पांडे ने मिरर-वर्क लुक में ढाया कहर, तस्वीरें वायरल

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget