एक्सप्लोरर

Avengers Endgame: एवेंजर्स ने तोड़े बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड, पहले ही दिन कमा लिए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर शायद ही कोई रिकॉर्ड ऐसा बचा हो जिसे 'एवेंजर्स: एंडगेम' का ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ना तोड़ पाया हो.

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म से उम्मीद थी कि ये रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स को धुआं करने वाली है. इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त ओपनिंग कलेक्शन से ऐसा कर भी दिखाया है.

पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53.10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है. इसके साथ ही ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.

साथ ही ये फिल्म भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड पिछले साल रिलीज हुई एवेंजर्स इन्फीनिटी वॉर के नाम था. एवेंजर्स इन्फीनिटी वॉर ने 31.30 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. हालांकि इस फिल्म को 2000+ स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था.

हॉलीवुड के साथ साथ एवेंजर्स: एंडगेम ने सबसे बड़ी ओपनर के मामले में बॉलीवुड की अब तक की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' थी जिसने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं, एवेंजर्स: एंडगेम ने इस फिल्म को पीछे छोड़ते हुए 53.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

इस फिल्म को भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू चार भाषाओं में रिलीज किया गया है. इस फिल्म को पूरे देश में 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. ऐसे में इस फिल्म की ये कमाई बेहद शानदार मानी जा रही है. जाहिर है कि ये फिल्म वीकेंड और बॉक्स ऑफिस पर और भी जलवे बिखेरने के लिए तैयार है.

रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित 'एवेंजर्स: एंडगेम' 20 से अधिक मार्वेल मूवीज का क्लाइमैक्स है. ये इस सीरीज का 22वां पार्ट है जिसके लिए सालों से मार्वल के फैंस इंतजार कर रहे थे.

इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहानान जैसे कलाकार हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. भारत में अब तक फिल्म की 2.5 मिलियन टिकट एडवांस बिक चुकी है. भारत में ऐसा पहली बार हुआ है और अब यह एक इतिहास बन चुका है. सिल्वर स्क्रीन पर ये फिल्म कई नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है.

'एवेंजर्स: एंडगेम' को भारत में 24x7 अपना शो चलाने की भी अनुमति मिल गई है. जिससे एक बात तो जाहिर है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. आको बता दें कि 100 से अधिक शहरों में फिल्म के लिए प्रतिदिन 1000 से अधिक शो हैं. अधिकतम टिकट दिल्ली / एनसीआर और मुंबई में बेचे गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
पिता बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर पल्लवी चटर्जी का बयान, बोलीं- ‘बच्चों के लिए बहुत एंबेरेसिंग होता है...’
‘बहुत एंबेरेसिंग होता है...’, बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर बोलीं पल्लवी चटर्जी
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget