एक्सप्लोरर

Article 370 पर आतिफ असलम ने दिया ऐसा रिएक्शन, जमकर हो रहे ट्रोल

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटने को लेकर दिए गए अपने रिएक्शन पर ट्रोल हो रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में घोषणा की कि सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने का फैसला किया है.

जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई थी. अब भारत सकार के इस कदम को लेकर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम की भी प्रतिक्रिया सामने आई. आतिफ असलम ने जिस समय और अंदाज में इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

आतिफ असलम ने ट्वीट कर कहा कि वो हज यात्रा पर जा रहे हैं और इससे बहुत खुश हैं. लेकिन उनकी दुआएं कश्मीरियों के साथ हैं. उन्होंने ट्वीट में कहा, ''मैं आप सबके साथ ये बड़ी बात शेयर करने को लेकर काफी खुश हूं. इन्शाहअल्लाह मैं अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा पर जा रहा हूं. हज के लिए निकलने से पहले मैं सभी से माफी मांगना चाहूंगा, यदि अंजाने में मुझसे मेरे फैंस, परिवार या दोस्तों के दिल को ठेस पहुंची हो तो..कृप्या मुझे माफ करें. अपनी दुआओं में याद रखें.''

इसी के साथ उन्होंने कश्मीर मसले पर भी अपनी राय रखी. आतिफ ने इस फैसले को लेकर अपना विरोध जाहिर किया. उन्होंने कहा, ''साथ ही मैं कश्मीर में कश्मीरियों के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध करता हूं. अल्लाह कश्मीर के लोगों की रक्षा करे.''

आतिफ असलम के इसी प्रतिक्रिया को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. आतिफ के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा कि हज यात्रा पर जाने से पहले इस प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी बेहद शर्मनाक है. उम्मीद करते हैं कि अब तुम्हें बॉलीवुड में गाने का मौका न मिले.

एक्टर विशाल मल्होत्रा ने भी इस पर अपना विरोध दर्ज करते हुए कहा, ''अभी भी यहां कुछ लोग हैं जो इन्हें अपने प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनाना चाहते हैं.''

जानकारी के लिए बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में घोषणा की कि सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने का फैसला किया है, जिसके तहत जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है. इसके साथ ही सरकार ने घोषणा की है कि राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया जाएगा. पहले को जम्मू एवं कश्मीर कहा जाएगा, जिसमें विधानसभा होगी. वहीं दूसरा लद्दाख होगा, जिसमें विधानसभा नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget