एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बॉलीवुड का गाना गाकर निशाने पर आए आतिफ असलम

शफकत अमानत अली सहित कई लोगों ने भी इस संबंध में आतिफ असलम का बचाव किया. अली ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है.

कराची: पाकिस्तान के मशहूर गायक आतिफ असलम को पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में भारतीय गीत गाना महंगा पड़ गया है. दरअसल इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. कार्यक्रम में आतिफ ने बॉलीवुड का मशहूर गाना गाया, जिसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक में उनकी आलोचना हो रही है.

बता दें कि आतिफ ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है. साल 2009 में आई रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गीत ‘तेरा होने लगा हूं’ और ‘तू जाने न’  बेहद लोकप्रिय रहा है. इनके अलावा भी उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने गाए हैं.

पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बॉलीवुड का गाना गाकर निशाने पर आए आतिफ असलम (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

स्वतंत्रता दिवस परेड में हिन्दुस्तानी गीत गाने के बाद देश के कई लोग आतिफ की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने लगे हैं.

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘‘आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है.’’ दूसरे यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार की बात कही है. एक ने लिखा है ‘‘आतिफ असलम का बहिष्कार करो. आपने दिल तोड़ दिया.’’

बाद में 35 साल के गायक ने इंस्टाग्राम पर डाले एक लंबे पोस्ट में लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि एक नए पाकिस्तान में चीजें अलग होंगी.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुझसे नफरत करने वाले लोगों से प्यार करता हूं. निस्संदेह कोई इज्जत के काबिल है या नहीं, यह केवल अल्लाह तय कर सकता है. पाकिस्तानी झंडा मेरी पहचान है और मेरे फैंस को पता है कि मैं इसकी काफी इज्जत करता हूं. मुझे खुशी है कि मेरे फैंस को पता है कि मेरे खिलाफ इस फर्जी दुष्प्रचार को कैसे लें.’’

इससे पहले गायक शफकत अमानत अली सहित कई लोगों ने भी इस संबंध में आतिफ असलम का बचाव किया. अली ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है.

अली ने कहा, ‘‘मैं परेड में गाए गए गानों को लेकर आतिफ असलम के साथ खड़ा हूं. संगीत भारतीय या पाकिस्तानी नहीं होता. वह बस संगीत है. गायक अपने गानों का पर्याय होते हैं जिन्हें हर देश के फैंस समान रूप से पसंद करते हैं.’’

फिल्म समीक्षक ओमैर अल्वी का कहना है कि लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि बॉलीवुड की फिल्में और शो पाकिस्तानी सिनेमाघरों और टीवी चैनलों पर प्रसारित होते हैं. फिल्म, संगीत और कला की कोई सीमा नहीं होती है.

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या पाकिस्तानी भारतीय फिल्में देखने नहीं जाते हैं? क्या भारतीय शो हमारे चैनलों पर दिखाए नहीं जाते हैं?’’

यहां देखें आतिफ असलम की आवाज़ में ये हिट गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1: 'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget