एक्सप्लोरर

सिर्फ महिलाओं नहीं पुरूषों से भी है महावारी का संबंध: अरुणाचलम मुरुगनाथम

असली पैडमैन का उद्देश्य लोगों को यह बताना था कि माहवारी केवल महिलाओं से जुड़ी चीज नहीं, बल्कि इससे पुरुष भी जुड़े हुए हैं.

नई दिल्ली: महिलाओं की माहवारी और उससे जुड़ी स्वच्छता व मिथकों पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करती अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' नौ फरवरी को दर्शकों के सामने होगी. फिल्म की रिलीज से पहले इन दिनों सोशल मीडिया पर 'पैडमैन चैंलेज' लॉन्च किया गया है, जिसे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने स्वीकार किया है, हालांकि इस चैलेंज का आइडिया अक्षय, निर्माता ट्विंकल खन्ना या फिर निर्देशक आर.बाल्की का नहीं, बल्कि असल जिंदगी के पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम का है. पैडमैन चैलेंज असली पैडमैन का उद्देश्य लोगों को यह बताना था कि माहवारी केवल महिलाओं से जुड़ी चीज नहीं, बल्कि इससे पुरुष भी जुड़े हुए हैं. 'पैडमैन चैलेंज' के लॉन्च होने के बाद से इसे आमिर खान, करण जौहर, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित, अदिति राव हैदरी, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, हुमा कुरैशी, दीया मिर्जा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने स्वीकार किया और अपने हाथों में पैड लेकर तस्वीर खिंचवाई और सोशल मीडिया पर उसे साझा किया. खुद मुरुगनाथम ने भी यह चैलेंज लेकर सैनिटरी नैपकिन के साथ तस्वीर खिंचवाई. इस चैंलेज के बारे में खुद मुरुगनाथम ने को बताया, "मैं अन्य लोगों के बीच माहवारी से जुड़ी स्वच्छता जागरूकता फैलाना चाहता था और चाहता था कि इस विषय पर लोगों की झिझक दूर हो. इस चैलेंज के जरिए हम यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि माहवारी कोई शर्म की बात नहीं है, बल्कि यह शरीर की सामान्य प्रक्रिया है." बेहद कम पढ़-लिखे होने के बावजूद अरुणाचलम आईआईएम-अहमदाबाद, आईआईएम-बेंगलुरू, आईआईटी-मुंबई और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में व्याख्यान दे चुके हैं. मुरुगनाथम को टाइम मैगजीन ने 2014 में विश्व के सबसे 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था और 2016 में उन्हें देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया गया.padman माहवारी पर शायद ही कभी किसी पुरुष को बात करते सुना गया हो, यहां तक कि खुद महिलाएं भी इस पर बात करने से कतराती हैं. ऐसे में सार्वजनिक मंच पर बात करने के बावत अपने विचार के बारे में मुरुगनाथम ने कहा, "मुझे लगता है कि हर पिता, हर बेटे, हर भाई और हर पुरुष को माहवारी के बारे में पता होना चाहिए और उन्हें इससे जुड़ी स्वच्छता की भी जानकारी होनी चाहिए. माहवारी केवल महिलाओं से नहीं, बल्कि पुरुषों से भी संबंधित है और इस पर जोर देने के लिए हमने इस चैलेंज की शुरुआत की." सलमान खान को मिल गई है लड़की, आप भी जानिए कौन है ये खूबसूरत हसीना तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक गरीब परिवार में जन्मे अरुणाचलम मुरुगनाथम ने अपने घर से माहवारी को लेकर स्वच्छता जागरूकता फैलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी और मां सहित घर किसी सदस्य ने उनकी बात नहीं सुनी. यहां तक कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुटे रहे. अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल ने उनके संघर्षो से प्रेरित होकर फिल्म 'पैडमैन' बनाई है. क्या असल जिंदगी के पैडमैन ने कभी सोचा था कि उन पर कोई फिल्म भी बनेगी? इस सवाल पर मुरुगनाथम ने कहा, "कभी नहीं..मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था. चूंकि यह एक ऐसा विषय है जिस पर जहां भी मैं जाकर बात करता था, लोग मुझे पीटने लगते थे. कौन सोचेगा कि इस पर कोई फिल्म बना सकता है. मैं इस पर बात तक करने से डरता था और मैं जब बात करता था तो अपने दोनों गालों को अपने दोनों हाथों से छुपा लेता था. इसलिए यह बहुत बड़ी बात है कि इस विषय पर फिल्म बनी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त
4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की
4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की
अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! अक्षय-संजय से भी जुड़ा नाम, कहानी रेखा की निजी जिंदगी की
अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! कहानी रेखा की निजी जिंदगी की
'शुरू से शुरू करते हैं...' सलमान खान का यूट्यूब पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो
सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में बने टीचर और स्टूडेंट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget