एक्सप्लोरर

'रामायण' में राम के रोल लिए रिजेक्ट हो गये थे अरुण गोविल, तो लक्ष्मण को पहले मिला था शत्रुघ्न का किरदार!

रामानंद सागर पर लिखी गई जीवनी 'द एपिक लाइफ: रामानंद सागर- फ्रम फिल्म बरसात टू रामायण' के लॉन्च के मौके पर 'रामायण' में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने इस किरदार के लिए पहले रिजेक्ट कर दिये जाने की कहानी बताई.

मुंबई: 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' की छोटे पर्दे पर लोकप्रियता के नये आयाम गढ़े और इसमें मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी कामयाबी की नई बुलंदियों को छुआ. मंगलवार की शाम को, रामानंद सागर पर लिखी गई जीवनी 'द एपिक लाइफ: रामानंद सागर- फ्रम फिल्म बरसात टू रामायण' के लॉन्च के मौके पर 'रामायण' में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने राम के किरदार के लिए पहले रिजेक्ट कर दिये जाने की कहानी वहां मौजूद श्रोताओं को सुनाई.

अरुण गोविल ने कहा कि रामानंद सागर ने पहले तो उनका ऑडिशन लिया, मगर उन्हें राम के किरदार में सूट नहीं कहने की बात कहकर रिजेक्ट कर दिया था, जिसने उन्हें काफी निराशा से भर दिया था. अरुण गोविल ने कहा कि फिल्म 'बादल' में काम करने के बाद वो 'रामायण' में राम का महज़ रोल नहीं करना चाहता, बल्कि वो भगवान श्रीराम के चरित्र को जीना चाहते थे, मगर राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिये जाने के बाद उनसे कहा गया कि सीरियल में और भी किरदार है, जिन्हें वो कर सकते हैं, लेकिन अरुण गोविल का मन राम के‌ रोल पर ही अटका रहा.

अरुण ने बताया कि एक दिन अचानक रामानंद सागर ने उन्हें बुलाकर कहा कि उनसे बढ़िया राम उन्हें नहीं मिल सकता और यह सुनने के बाद अरुण स्तब्ध रह गये थे. अरुण का मानना है कि उन्हें यह किरदार मिलने के पीछे परमात्मा का ही हाथ रहा होगा.

अरुण ने बताया कि 'रामायण' में काम करने से पहले उन्होंने 'बादल' नामक फिल्म में काम किया था, लेकिन राम के किरदार को निभाने के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था. उन्होंने बताया कि यश चोपड़ा से लेकर तमाम बड़े फिल्मकार उन्हें कहा करते थे कि उनपर राम का कुछ इस कदर चस्पां लग गया है कि उन्हें समझ नहीं आता है कि आखिर वे उन्हें किस रोल में कास्ट करें!

'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभानेवाले सुनील लहरी ने भी लक्ष्मण का किरदार निभाने संबंधी अनुभव को साझा किया. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें शत्रुघ्न के रोल के लिए कास्ट किया गया था व लक्ष्मण का किरदार उनके दोस्त शशि पुरी निभा रहे थे और उन्होंने एकाध एपिसोड के लिए शूट भी कर लिया था. उन्होंने बताया कि एक दिन रामानंद सागर ने आकर कहा कि उन्हें अब लक्ष्मण का रोल निभाना है,‌ तो ऐसे में उन्होंने पहले ही लक्ष्मण का रोल निभा रहे दोस्त शशि पुरी को फोन लगाया और उन्हें इस बारे में बताया. सुनील के मुताबिक, जब शशि पुरी ने कहा कि वे किसी वजह से आगे लक्ष्मण का रोल नहीं निभा पाएंगे, तक जाकर उन्होंने शत्रुघ्न का रोल त्याग कर लक्ष्मण का अवतार धारण किया.

'रामायण' में हनुमान का रोल निभानेवाले दिवंगत दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह भी इस बुक लॉन्च के मौके पर उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि अपने उनके पिता ने इस रोल को करने से इनकार करते हुए इस रोल के लिए किसी युवा कलाकार को लेने की सलाह उन्होंने रामानंद सागर को दी थी.

सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने कहा कि उन्हें इस रोल में कास्ट किये जाने के लिए वे हमेशा रामानंद सागर की शुक्रगुजार रहेंगी.

उल्लेखनीय है रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर द्वारा लिखित इस पुस्तक के विमोचन के मौके पर सीरियल से जुड़े तकनीकी पक्ष के लोगों को भी खासतौर से आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने 'रामायण' में काम करने‌ संबंधी अपने‌ मजेदार अनुभवों को साझा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget