एक्सप्लोरर

'आर्टिकल 15' के खिलाफ नारेबाजी और फाड़े पोस्टर, कानपुर में रोकी गई फिल्म की स्क्रीनिंग

निर्देशक अनुभव सिन्हा की बहु-प्रशंसित फिल्म 'आर्टिकल 15' की कानपुर में स्क्रीनिंग एक धार्मिक समूह के विरोध के बाद रोक दी गई है.

निर्देशक अनुभव सिन्हा की बहु-प्रशंसित फिल्म 'आर्टिकल 15' की कानपुर में स्क्रीनिंग एक धार्मिक समूह के विरोध के बाद रोक दी गई है. शुक्रवार को एक समूह ने सपना पैलेस थियेटर और इनोक्स मल्टीप्लेक्स में घुसकर फिल्म की स्क्रीनिग रुकवा दी. उन्होंने फिल्म निर्माता के खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर भी फाड़ डाले.

भविष्य में होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रदर्शकों ने शनिवार को एक बैठक की और पर्याप्त सुरक्षा प्रदान किए जाने तक फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का फैसला किया है.

एक सिनेमा हॉल के मालिक ने कहा कि शुक्रवार की परेशानी के बाद शनिवार के सभी शोज पर रोक लगा दी गई थी और कानपुर में अभी फिल्म प्रदर्शित नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा, "फिल्म की शुरुआत सभी शोज के साथ हुई थी, लेकिन हम उपद्रवी भीड़ द्वारा संपत्ति के संभावित नुकसान का खतरा नहीं उठा सकते. पुलिस भी हमें पर्याप्त सुरक्षा देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. हमने वितरकों को सूचित कर दिया है कि हम कानपुर में फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करेंगे."

कानपुर के पुलिस अधीक्षक अनंत देओ ने कहा कि उन्होंने सभी सर्कल ऑफिसर्स को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल्स में कानून और व्यवस्था बनी रहे.

वहीं फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है कि वह 'अतर्कसंगतों से तर्क-वितर्क करके थक गए हैं'.

'आर्टिकल 15' भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 पर आधारित है. इस इन्वेस्टिगेटिवथ्रिलर फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जिसमें सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, ईशा तलवार और मनोज पाहवा प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget