एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता के खुलासे पर अर्जुन कपूर बोले, उन्होंने जो कहा उसके लिए हिम्मत चाहिए

बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने कई चीज़ों पर अपनी राय खुलकर ज़ाहिर की. उन्होंने तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर को लेकर किए गए खुलासे पर भी अपनी बात रखी.

पटना: अपनी फ़िल्म ‘India’s most wanted’ की शूटिंग के लिए पटना पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर ने एबीपी न्यूज़ से ख़ास बातचीत की. अर्जुन कपूर ने कहा कि वो पटना आने के लिए कई दिनों से इंतज़ार कर रहे थे और वो धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्हें पटना आने का मौका मिला. अर्जुन कपूर की नई फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 19 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है. बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया, “ये फिल्म 2007 में आई अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘नमस्ते लंदन’ जैसी ही है. अर्जुन ने कहा कि अगर वो फ़िल्म दर्शकों को पसंद आई थी तो ये फ़िल्म भी लोगों को पसंद आएगी.” बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने कई चीज़ों पर अपनी राय खुलकर ज़ाहिर की. उन्होंने तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर को लेकर किए गए खुलासे पर भी अपनी बात रखी.

तनुश्री दत्ता से जुड़े सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा, “मैंने हमेशा महिलाओं की बराबरी और इज़्ज़त के लिए अपना समर्थन दिया है, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो ये बहुत गलत है. तनुश्री दत्ता के साथ जो हुआ है उसके बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है. लेकिन इस तरह से अपनी आपबीती सुनाने के लिए हिम्मत चाहिए. अगर ऐसा हुआ है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है और पूरी इंडस्ट्री को इस तरह के मामलों में स्टैंड लेना चाहिए.”

तनुश्री दत्ता के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे नाना पाटेकर, वकील ने कहा- झूठे आरोपों के लिए माफी मांगे वो

आपको बता दें कि हाल ही में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया है कि करीब 10 साल पहले एक गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. तनुश्री ने ये भी कहा कि उस वक्त बॉलीवुड में किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया. हालांकि, अब तनुश्री के इन आरोपों के बाद 10 साल पहले की ये कथित घटना एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

‘इशकजादे’ के 6 साल बाद अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ पर्दे पर आ रहे हैं. इस फ़िल्म में अर्जुन परम नाम के शख़्स का किरदार निभा रहे हैं जो ज़मीन से जुड़ा हुआ किसान है और जसमीत (परिणीति चोपड़ा) से प्यार करता है. दोनों की शादी भी हो जाती है लेकिन जसमीत काफ़ी एंबीशियस है, जिसकी वजह से वो इंग्लैंड जाना चाहती है. कहानी ऐसा मोड़ लेती है कि जसमीत अकेले इंग्लैंड चली जाती है और उसके पीछे परम भी इंग्लैंड पहुंचता है, ये जानने के लिए कि आख़िर किसी शहर से प्यार कैसे होता है और इंग्लैंड में ऐसा क्या है जो भारत में नहीं है.

तनुश्री दत्ता के समर्थन में आया बॉलीवुड, ट्विंकल खन्ना से लेकर सोनम ने कहा- हम करते हैं तुम पर यकीन

यहां देखें वीडियो...

जिस फ़िल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन पटना गए, उसका नाम है ‘India’s most wanted’. ये एक सच्ची घटना पर आधरित फ़िल्म है, जिसमें अर्जुन एक IB अफ़सर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके मिशन की शुरुआत पटना से ही होती है. अर्जुन ने कहा, “हमने कहीं और जाकर शूट करने की बजाय पटना आकर शूट करने का फ़ैसला लिया. बिहार के बारे में जो perception मुंबई में बनाया गया है वैसा बिल्कुल भी नहीं है और मैं वापस जाकर लोगों को जरूर ये बताऊंगा कि जैसा बिहार के बारे में कहा जाता है वैसा नहीं है. यहां हमें सरकार और पुलिस के अलावा लोगों का भी पूरा सहयोग मिला.”

तनुश्री दत्ता ने किया खुलासा, सेट पर निर्देशक ने कहा - कपड़े उतारो और नाचो 

अर्जुन कपूर ने कहा कि उनका बिहार से कनेक्शन है क्योंकि उनकी पहली फ़िल्म को बिहार के लोगों ने काफ़ी पसंद किया था. अर्जुन ने कहा कि वो एक्शन फ़िल्मे करते आए हैं और बिहार में लोग एक्शन फ़िल्में पसंद करते हैं. अर्जुन ने बताया कि उन्हें भोजपुरी समझने में परेशानी होती है, ‘हाफ़ गर्लफ़्रेंड’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने भोजपुरी सीखने की कोशिश की थी लेकिन भोजपुरी बोलने के लहजे में उन्हें दिक्कत हुई थी. अर्जुन ने कहा कि उन्हें यहां के लोगों से बेशुमार प्यार मिला है.

Love affairs और शादी पर अर्जुन कपूर ने सीधा जवाब नहीं दिया, शादी के सवाल पर अर्जुन ने कहा, “अभी हाल ही में ख़ानदान में दो शादियां हुई हैं और वैसे भी मैं अभी 33 साल का हूं.” अर्जुन ने कहा कि उन्होंने शादी के बारे में सोचा जरूर है, लेकिन ऐसा नहीं है कि आज या कल में ही करूंगा, जब होनी होगी तो हो जाएगी. love affair के बारे में कहा कि ये निजी मामला है, जब मुझे लगेगा कि इसे रिवील करना चाहिए तो करूंगा क्योंकि अगर उस लड़की से मेरी शादी नहीं हुई तो आप ही कहेंगे कि उस लड़की को छोड़ दिया, ज़रा सोचिए उस लड़की पर क्या बीतेगी.

ये भी पढ़ें:

तनुश्री दत्ता मामले में फिल्म जगत की चुप्पी पर अभिनेत्री ने उठाए सवाल 

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर पहली बार नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लूंगा कानूनी एक्शन 

'अंधाधुंध' के लिए आयुष्मान को देने पड़े थे ऑडिशन, कहा- खुद को करना चाहता था चैलेंज 

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में जबरदस्त एक्शन को लेकर बोले BIG B, कहा- कई हड्डियां टूटी हैं 

22 साल पहले अमिताभ संग काम करने वाले थे आमिर, अब जाकर हुआ सपना साकार 

सनी लियोन ने किया खुलासा, 18 साल की उम्र में होना पड़ा था यौन शोषण का शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget