एक्सप्लोरर

अर्जुन कपूर ने किया खुलासा, 'कबीर सिंह' में शाहिद की जगह पहले मुझे लेना चाहते थे मेकर्स

अर्जुन कपूर ने एक इवेंट में कहा कि जब प्रोड्यूसर्स ने 'कबीर सिंह' के राइट्स खरीदे थे, तो उनके दिमाग में लीड रोल के लिए वो ही थे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया है कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' के लीड रोल के लिए प्रोड्यूसर्स पहले उन्हें लेना चाहते थे. हालांकि हालात ऐसे बने कि वो फिल्म नहीं कर पाए. साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक ने बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कारोबार किया है.

इंडिया टुडे के मुताबिक अर्जुन कपूर ने एक इवेंट में कहा कि जब प्रोड्यूसर्स ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे, तो उनके दिमाग में लीड रोल के लिए वो ही थे. लेकिन फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस रोल के लिए पहले से ही शाहिद कपूर को लेने की बात कह चुके थे.

अर्जुन कपूर ने कहा, "ये मामला उस स्टेज तक पहुंचा ही नहीं, जहां मैं चुनता और छोड़ता. जब अश्विन (वर्दे) और मुराद (खेतानी) जिन्होंने 'मुबारकां' भी बनाई है, ने फिल्म के राइट्स खरीदे तो उनके दिमाग में मैं था. लेकिन फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा शाहिद कपूर से मिल चुके थे. वो पहले ही फिल्म भी देख चुके थे. इसलिए उन्होंने साथ में फिल्म करने का फैसला कर लिया."

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, "फिल्म को संदीप वांगा की ज़रूरत थी. फिल्म में पागलपन और एक बुनियादी इनर्जी है. ये एक सिंपल कहानी है, लेकिन इसको बनाने के तरीके में एक पागलपन है. वो (संदीप) पहले से ही अपना ज़ुबान दे चुके थे और वो अपनी बात को खराब नहीं करना चाहते थे और मैं इसकी इज्ज़त करता हूं. मैं नहीं चाहता कि मेरे प्रोड्यूसर्स फिल्म के राइट्स के साथ बैठे रहे और इगो टसल (अहंकार) की वजह से मेरे बिना उसे बनाए ही नहीं."

View this post on Instagram
 

Hustle for the Muscle !!! #panipat #throwbacktuesday #nopainnogain

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'पानीपत' की तैयारियों में लगे हुए हैं.  इस फिल्म का निर्देश आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं. फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन जैसे सितारे भी नज़र आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget