एक्सप्लोरर

'हाफ गर्लफ्रेंड' से अपनी भाषा जानने पर शुरू होगी बहस : अर्जुन कपूर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' से लोग अंग्रेजी के बजाए अपनी स्थानीय भाषा जानने के महत्व पर बहस शुरू कर सकते हैं.

यह फिल्म एक प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है. सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद अभिनेता ने कहा, "चूंकि किरदार को अंग्रेजी भाषा बोलने में परेशानी होती है, लिहाजा मैं समझता हूं कि फिल्म देखने के बाद लोग अंग्रेजी के बदले अपनी स्थानीय भाषा जानने के महत्व के बारे में बातचीत शुरू कर देंगे."

इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी, लेखक चेतन भगत और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी मौजूद थे. अभिनेता ने कहा, "हमारे देश में, कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने ज्ञानी हैं. लेकिन यदि आप अंग्रेजी भाषा बोलने में सहज नहीं हैं, तो लोग आपको तुच्छ समझने लगते हैं. यह शर्मनाक है."

उन्होंने आगे कहा, "अंग्रेजी जानना अच्छी बात है, लेकिन हमें अपनी भाषा बोलने में क्यों शर्मिदगी महसूस होनी चाहिए? क्यों लोग केवल इसके कारण आपके प्रति राय बनाते हैं?"

इस उपन्यास में ग्रामीण भोजपुरी की पृष्ठभूमि पर आधारित बिहार के एक हिंदी भाषी लड़के की भावनाओं और भाषागत संघर्ष को व्यक्त किया गया है, जो एक अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज में दाखिला लेता है और बड़े परिवार की अंग्रेजी बोलने वाली अमीर दिल्ली की लड़की से प्रेम करने लगता है.

अपने अनुभव शेयर करते हुए लेखक भगत ने कहा, "मेरी किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लॉन्च के दौरान मैंने एक सर्वेक्षण किया और जब मैंने एक लड़की से पूछा कि क्या वह किसी लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बनाएगी जो अंग्रेजी न जानता हो? उसने उत्तर दिया -नहीं, कभी नहीं. भारत जैसे देश में मैंने खुद को एक अंग्रेजी भाषी लेखक के नाते खुद को अजनबी और कभी-कभी दुख महसूस किया."

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'हाफ गर्लफ्रेंड' को एकता कपूर ने निर्मित किया है. यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज, सारा संग जमी जोड़ी
'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज
रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की BMW i7, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत उड़ा देगी होश
रणवीर सिंह ने खरीदी लग्जरी कार, BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 2 करोड़ रुपये
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 3 बजे तक 317 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 3 बजे तक 317 करोड़ के हो गई पार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget