एक्सप्लोरर

अर्जुन कपूर ने कहा- मैं अपनी फिल्मों की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं करूंगा

अर्जुन का कहना है कि वह अपने करियर से किसी भी फिल्म को अलग करना नहीं चाहते हैं. 'इश्कजादे', '2 स्टेट्स', 'की एंड का' और उनकी हालिया रिलीज 'पानीपत' हिट साबित हुई हैं, जबकि 'तेवर', 'औरंगजेब', 'गुंडे' और 'नमस्ते इंग्लैंड' जैसी फिल्मों के साथ अर्जुन ने असफलता का स्वाद भी चखा है.

नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और उनकी कई ऐसी भी फिल्में रही हैं, जो सफल नहीं रही हैं. लेकिन अर्जुन अपनी किसी भी फिल्म की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं करना चाहते हैं, बल्कि वह अपनी हर फिल्म की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं.

अर्जुन का कहना है कि वह अपने करियर से किसी भी फिल्म को अलग करना नहीं चाहते हैं. 'इश्कजादे', '2 स्टेट्स', 'की एंड का' और उनकी हालिया रिलीज 'पानीपत' हिट साबित हुई हैं, जबकि 'तेवर', 'औरंगजेब', 'गुंडे' और 'नमस्ते इंग्लैंड' जैसी फिल्मों के साथ अर्जुन ने असफलता का स्वाद भी चखा है.

क्या अपने अब तक के करियर से वह किसी फिल्म को अलग करने की चाह रखते हैं?

इसके जवाब में अर्जुन ने बताया, "कभी नहीं और मेरे ख्याल से कभी किसी भी कलाकार को ऐसा सोचना ही नहीं चाहिए. मैं ऐसा कभी नहीं सोच सकता. जिस भी वक्त मैंने जिस भी फिल्म को चुना है, मुझे उसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. यह कहना बहुत आसान है कि सफलता मेरी है और असफलता से मेरा कोई वास्ता नहीं है. मैं एक टीम प्लेयर हूं. मेरी हर फिल्में मेरी और हम सबकी है. ये सिर्फ मेरा नहीं है, उन सबका है जिन्होंने इस पर काम किया है. नतीजा मायने नहीं रखता है..मैं ऐसा सोचने वाला इंसान कभी नहीं बन सकता हूं."

अर्जुन कहते हैं कि अगर वह ऐसा बन भी जाते हैं, वह सुधरने की चाह रखते हैं.

उन्होंने कहा, "क्योंकि मैंने जो भी फिल्में की हैं, मुझे उसका भुगतान किया गया है, मैंने किसी पर कोई मेहरबानी नहीं की है. मुझे स्क्रिप्ट्स चुनने के विकल्प दिए गए हैं. वे सफल नहीं रहीं इसकी कई वजहें हो सकती हैं..आप कभी अपने खुद के निर्णय से खुद को अलग नहीं कर सकते हैं क्योंकि आपने अपनी इच्छा से उसे चुना है, तो मैं अपनी फिल्मों को कभी खुद को अलग नहीं करूंगा."

यहां देखें 'पानीपत' का ट्रेलर... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget