एक्सप्लोरर

अर्जुन कपूर ने कहा, बॉलीवुड में सैफ अली खान पहनते हैं शानदार कपड़े

अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने पिता की अलमारी से कभी कुछ चोरी किया है, तो इस पर उन्होंने कहा, "अब तक तो नहीं, लेकिन मैं उनकी घड़ियां चुराना चाहता हूं. वे बहुत अच्छे हैं. लेकिन मैं ऐसा तभी करूंगा जब मुझे वे चाहिए होंगे."

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को लगता है कि सैफ अली खान ही वो व्यक्ति हैं, जो बॉलीवुड सेलिब्रिटियों में शानदार लिबास पहनते हैं. अभिनेता का मानना है कि वे एक साधारण कुर्ते में भी बेहतर लगते हैं. अर्जुन से पूछे जाने पर कि उनका स्टाइल मंत्र क्या है?, इस पर अभिनेता ने कहा, "मेरे लिए सहजता सबसे पहले आती है. आप जो भी पहन रहे हैं, अगर आप उसमें सहज नहीं हैं, तो वह बाद में आपके लिए परेशानी ही खड़ी करेगी. खास कर हमारे पेशे में जब हमें लंबे समय तक किरदारों को निभाना पड़ता है, कार्यक्रमों में जाना पड़ता है. सिर्फ इसलिए कि ये फैशन में है, आप कुछ भी नहीं पहन सकते हैं. वह आप पर अच्छा भी लगना चाहिए."

उनसे यह पूछने पर कि आम दिनों में वह क्या पहनना पसंद करते हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं चप्पल, जींस और टीशर्ट वाला आम आदमी हूं. आप मुझे कभी भी इससे अत्यधिक कपड़े पहने नहीं देखेंगे, अब मेरा पेशा ही ऐसा है कि मुझे हर तरह के कपड़े पहनने पड़ते हैं, लेकिन जब मैं काम पर नहीं होता हूं तो मैं हल्के कपड़े पहनता हूं."

अर्जुन कपूर

अगर कोई खास मौका हो तब आप क्या पहनना पसंद करते हैं, इस पर अर्जुन ने कहा, "उसके लिए मैं कुणाल रावल से कहूंगा, वो जो भी तैयार करेंगे मैं वह पहन लूंगा. और ऐसा कई बार होता है. जब भी कोई खास मौका होता है मैं कुणाल को फोन करता हूं और कहता हूं मुझे कुछ चाहिए पहनने के लिए. उनकी टीम मेरे लिए कुछ तैयार करती है और उन्हें उनके साथ मेरे पास भेज देती है. उनमें से मैं कुछ चुन लेता हूं."

जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने पिता की अलमारी से कभी कुछ चोरी किया है, इस पर उन्होंने कहा, "अब तक तो नहीं, लेकिन मैं उनकी घड़ियां चुराना चाहता हूं. वे बहुत अच्छे हैं. लेकिन मैं ऐसा तभी करूंगा जब मुझे वे चाहिए होंगे."

अर्जुन से पूछने पर कि बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन लिबास कौन पहनता है, इस पर उन्होंने कहा, "बिना शक किए कहूं तो सैफ अली खान. उनके कपड़ों का चुनाव बहुत अच्छा है. वह सिर्फ एक कुर्ता और बंदाना भी पहनते हैं, तो अच्छे लगते हैं. वह उनके साथ सन ग्लासेज भी पहन लेते हैं, फिर भी अच्छे लगते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget