एक्सप्लोरर

Archana Puran Singh ने कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, नखरे छोड़ मिस ब्रिगेंजा ने सादगी से काटा केक

Archana Puran Singh Birthday: अर्चना पूरन को फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के किरदार मिस ब्रिगेंजा से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी. वह लॉफ्टर चैलेंज शो में जज की भूमिका से घर-घर में फेमस हो गईं.

Archana Puran Singh Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) का आज जन्मदिन है. सोशल मीडिया पर अर्चना को जमकर बधाइयां मिल रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकार उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. इस मौके पर अर्चना ने अपना 60वां जन्मदिन बड़े ही सादे अंदाज में सेलिब्रेट किया है. उन्होंने सादे अंदाज में परिवार के साथ केक काटते हुए वीडियो शेयर किया. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अर्चना ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक क्यूट सी वीडियो शेयर की. 

60वां जन्मदिन मना रही हैं अर्चना

'द कपिल शर्मा शो' में जज की कुर्सी पर बैठ ठहाके लगाने वाली अर्चना अब एक्टिंग छोड़ कॉमेडी फील्ड में ही एक्टिव हैं. अर्चना टेलीविजन इंडस्ट्री के प्रमुख सितारों में से एक हैं. वह जज के रूप में कई कॉमेडी रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं. वर्तमान में, वह द कपिल शर्मा शो में जज बनी हुई हैं. अभिनेत्री की शादी परमीत सेठी से हुई है और उनके दो बेटे आर्यमान और आयुष्मान हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की. 

शेयर किया क्यूट वीडियो

इस वीडियो में अर्चना  फ्लोरल डिजाइन वाली सफेद ढीली-ढाली शर्ट में काफी फैशनेबल लग रही हैं. उन्होंने  कैप्शन में लिखा, "जब आपके पास सबसे सरल और सबसे अच्छा जन्मदिन हो. #nofrills #birthday #fam."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh)

इन टीवी सितारों ने दी बधाइयां

अभिनेत्री को कपिल शर्मा समेत टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने बधाइयां दीं. अनुपमा फेम, रूपाली गांगुली ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे एपीएस", श्रुति सेठ ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे @archanapuransingh आर्ची. मेरा सारा प्यार, हमेशा के लिए ” सिद्धार्थ सागर ने लिखा, "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मैम आपको ढेर सारा प्यार, आप हर दिन की तुलना में जोर से हंसें, मैम आपको मेरी शुभकामनाएं... आप सबसे अच्छी हैं", सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो ब्यूटी." 

 मिस ब्रिगेंजा किरदार से हुईं फेमस

देहरादून में जन्मी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. आज भले ही उनकी पहचान द कपिल शर्मा शो में जज के तौर पर है, लेकिन वह 1987 से लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने साल 1987 में आदित्य पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था. अर्चना का नाम बॉलीवुड की बोल्ड और फैशनेबल अभिनत्रियों में शामिल रहा है. अर्चना कपूर को फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के किरदार 'मिस ब्रिगेंजा' से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी. वह लॉफ्टर चैलेंज शो में जज की भूमिका से घर-घर में फेमस हो गई थीं. 

ये भी पढ़ें-

नेहा कक्कड़-फाल्गुनी पाठक विवाद में कूद पड़ी सोना महापात्रा, मनिके हिंदी वर्जन गाने पर निकाली भड़ास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget