एक्सप्लोरर

एआर रहमान को मिला एक और सम्मान, ‘बाफ्टा’की ‘ब्रेकथ्रू इंडिया’ पहल के बने एंबेसडर

भारतीय संगीतकार, सिंगर और ऑस्कर विजेता एआर रहमान के नाम एक उपलब्धि जुड़ी है. उन्हें बाफ्टा ने अपनी पहल 'ब्रेकथ्रू इंडिया' का एंबेसडर बनाया है. इसके तहत एआर रहमान देश में फिल्म, टीवी या खेल जगत के प्रतिभाशाली कलाकारों को ढूंढ़ेंगे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच देंगे.

ऑस्कर विजेता ए आर रहमान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और सम्मान दिया गया है. म्यूजिक इंडस्ट्री को अलग मुकाम पर ले जाने वाले ए आर रहमान को 'ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स' यानी बाफ्टा ने अपनी पहल 'ब्रेकथ्रू इंडिया' का एबेंसडर चुना है. बाफ्टा ये पहल नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर कर रहा है. इसके तहत भारत में ऐसे कलाकारों की खोज करना हैं, जो प्रतिभाशाली हो और उनमें कुछ कर गुजरने की क्षमता हो.

बाफ्टा और नेटफ्लिक्स की पहल के जरिए भारत में फिल्म, टीवी या खेल जगत के पांच प्रतिभाशाली लोगों को ढूंढ़ना है. ये पहले इन पांच प्रतिभाशाली लोगों की प्रतिभा को और निखारने में मदद करेगी. इसके साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच भी उपलब्ध करवाएगी. वहीं, ए आ रहमान ने बाफ्टा की इस पहल का स्वागत किया है और इसे बेहतरीन बताया है. वह देश में नई प्रतिभाओं को ढूंढ़ने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम करने का मौका

ए आर रहमान एंबेसडर चुने जाने के बाद कहा, "मैं भारत से चुनी गयी प्रतिभाओं को वैश्विक मंच पर देखने को उत्साहित हूं. यह प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए बाफ्टा और नेटफ्लिक्स द्वारा समर्थित एक बेहतरीन मौका है. इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों और प्रतिभाओं से रिलेशन बनाने का मौका मिलेगा बल्कि 'बाफ्टा' विजेताओं और नॉमिनेटेड शख्सियतों से सलाह-मशविरा करने का मौका मिलेगा."

बाफ्ट को ए आर रहमान से उम्मीद

बाफ्टा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आमंदा सोनिया बेरी ओबे का कहना है कि ए आर रहमान और उनकी टीम में नई प्रतिभाओं की पहचान करने और उनकी नर्चिंग करने के लिए जुनून देखती हैं और वे उनके समर्थन के लिए आभारी हैं. वह कहती हैं कि एआर रहमान ने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में समेत कई भाषाओं में काम किया है. उनके सहयोग से बाफ्ट को काफी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

Rahul Roy Health Update: 'ब्रेन स्ट्रोक' से शरीर का दाहिना हिस्सा प्रभावित, जीजा बोले- ट्रीटमेंट और दवाइयों का सही असर

KBC 12: कंटेस्टेंट को शोले से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं था मालूम, क्या आप जानते हैं सहीं जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget