एक्सप्लोरर

Anushka Shetty Bithday: 100 करोड़ की मालकिन हैं 'देवसेना', ड्राइवर को दे चुकी हैं 12 लाख की गाड़ी, जानिए खास बातें

net-worthier की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का 140 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं. उनकी इस प्रोपर्टी में लग्जरी अपार्टमेंट (जो कि हैदराबाद के जुबानी हिल्स के छठवें फ्लोर पर हैं) भी शामिल है.

नई दिल्ली: टॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी फिल्म 'बाहुबली' में 'देवसेना' के किरदार से दुनिया भर में मशहूर हो गई हैं. अनुष्का शेट्टी की खूबसूरती, अदाएं और फिटनेस देखने के बाद उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. अनुष्का लगभग दस सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और दुनिया भर में उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. फिल्मों को लेकर अनुष्का का सबसे खास बात है कि अपने टैलेंट के हिसाब से फिल्म की स्क्रिप्ट को चुनना. जिस को किरदार को चुनती है उसे परदे पर बखूबी उकेर देती हैं. फिल्मों में तो आपने अनुष्का को खूब देखा होगा आज उनके 37 वें जन्मदिन पर हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बताने जा रहे हैं.

'बाहुबली' की रिलीज के बाद अनुष्का शेट्टी को उनके फैंस से सबसे ज्यादा प्यार मिला. उसी वक्त अनुष्का ने अपने ड्राइवर को 12 लाख रुपए की गाड़ी तोहफे में दी थीं. जिसे लेकर अनुष्का की काफी तारीफ भी हुई थी. इतनी महंगे तोहफे देने वाली अनुष्का खुद भी करोड़ो की मालकिन हैं. net-worthier की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का 140 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं. उनकी इस प्रोपर्टी में लग्जरी अपार्टमेंट (जो कि हैदराबाद के जुबानी हिल्स के छठवें फ्लोर पर हैं) भी शामिल है. एक फिल्म की फीस भी अनुष्का की कम नहीं हैं. 4 से 5 करोड़ रुपए अनुष्का एक फिल्म के लिए फीस लेती हैं. अनुष्का को कार और बाइकों का काफी क्रेज हैं. उनके पास कई अलग-अलग ब्रांड की गाड़िया हैं. जिनमें ऑडी A6 बीएमडब्लू 6 और टोयटा कोरोल्ला शामिल हैं.

फिल्मों के साथ-साथ अनुष्का कुछ विज्ञापन भी कर चुकी हैं. चेन्नई सिल्क्स, MBS ज्वैलर्स, कोलगेट एक्टिव सॉल्ट और डावर आंवला के विज्ञापनों में दिखाई दे चुकी हैं. अनुष्का काफी लंबे समय से इन्टेक्स मोबाइल की ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

अनुष्का के फैंस को भी शायद ही ये बात पता हो कि अनुष्का ने भरत ठाकुर से योगा सीखा है और वो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले प्रोफेशनल योगा इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं. बताया जाता है कि एक दिन अनुष्का को योगा सीखाते हुए डायरेक्टर ने देखा और उन्हें फिल्म ऑफर कर दी. इसी पल ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी.

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों का कंट्रोवर्सी से काफी करीबी रिश्ता होता है. ऐसे में अनुष्का शेट्टी भी इससे बची नहीं हैं. अनुष्का उस वक्त सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी में आ गई थीं जब उनकी फिल्म 'साइज जीरो' के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान साउ कॉमेडियन अली बाशा ने उन पर एक भद्दी टिप्पणी कर दी थी. अनुष्का की बॉडी के बारे में बात करते हुए अली ने कहा था कि अनुष्का की फिल्म 'बिल्ला' देखने के बाद वो उनकी हॉटनेस और ब्यूटी के फैन हो गए हैं. बता दें कि इस फिल्म में अनुष्का बिकिनी में दिखाई दी थीं.

अनुष्का ने सुपरस्टर प्रभास के साथ कुछ फिल्मों में कम किया है और दर्शकों को इस जोड़ी की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री काफी पसंद आई. ऐसे में इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी आई. यहां तक की कई रिपोर्ट् के अनुसार ये भी दावे किए गए कि दोनों एक दूसरे से बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. हालांकि बाद में दोनों ने ही एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए इस खबरों को अफवाह करार दिया. आपको बता दें कि पहली बार ये सुपरहिट जोड़ी फिल्म 'बिल्ला' में साथ दिखाई दी थी.

प्रभास ने अनुष्का के साथ रिलेशन की खबरों का तो खंडन कर दिया था लेकिन ये भी सच है कि प्रभास मे अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' की लीड हीरोइन के लिए भी अनुष्का शेट्टी की नाम सजेस्ट किया था. इसके लिए फिल्म मेकर तैयार भी हो गए थे लेकिन बाद में किन्ही कारणों से इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को साइन किया गया. बताया गया कि वजर ज्यादा होने के कारण अनुष्का के हाथ से ये फिल्म फिसल गई थी. बहुत जल्द ये फिल्म रिलीज होने वाली है.

बता दे कि अनुष्का शेट्टी मे साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. 'बाहुबली' के साथ-साथ अनुष्का ने 'सिंघम', 'रुद्रमहादेवी', 'अरुंधती' और 'वेदम' जैसी ब्कबस्टर फिल्मों में काम किया है. 'बाहुबली' ने उनके करियर को अब तक के सबसे ऊंचे मुकाम पर ला दिया. इस फिल्म के बाद अब अनुष्का साउथ इंडिया की हाईएस्ट रेटिड एक्ट्रेस बन गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने दिया प्रेग्नेंसी अपडेट, शेयर की फनी वीडियो
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने दिया प्रेग्नेंसी अपडेट, शेयर की फनी वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर करेगी बंपर कमाई, नयनतारा बनाएंगी एक और रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर करेगी बंपर कमाई, नयनतारा बनाएंगी एक और रिकॉर्ड?
Box office: 200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget