एक्सप्लोरर
Video: पति विराट को छोड़ इस शख्स के साथ बीच सड़क पर झूमकर नाची अनुष्का शर्मा
हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक वीडियो सामने आई है जिसमें अनुष्का पति विराट को छोड़ एक अजनबी के साथ डांस करती दिख रही हैं. वीडियो में अनुष्का जबरदस्त मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं.

नई दिल्ली: शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों साउथ अफ्रीका में हैं. आए दिन दोनों के साथ की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं. हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक वीडियो सामने आई है जिसमें अनुष्का पति विराट को छोड़ एक अजनबी के साथ डांस करती दिख रही हैं. वीडियो में अनुष्का जबरदस्त मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं. इससे पहले कुछ दिन पहले विराट कोहली की ऐसी ही वीडियो सामने आई थी जिसमें विराट शिखर धवन के साथ डांस करते नजर आए थे. आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी. विरूष्का की शादी में परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे. शादी के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया. पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में हुआ जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़ी हस्तियां इसमें पहुंची थी. इसके बाद दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को हुआ जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख और रेखा सहित कई बॉलीवुड और खेल के बड़े सितारे पहुंचे. देखें अनुष्का का डांस वीडियो
बता दें कि शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन देने के बाद अनुष्का और विराट दोनों ही साउथ अफ्रीका रवाना हो गए थे. वहां पर टेस्ट मैच शुरू होने से पहले इस जोड़ी ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया. विराट ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी भी पोस्ट की और लिखा कि "केप टाउन बहुत खूबसूरत जगह है और मेरी खास के साथ और भी सुंदर हो गया है.'
Cape Town is such a beautiful place and even more beautiful with my one and only! ????❤ A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
और पढ़ें
Source: IOCL
























