एक्सप्लोरर

प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदि पुरुष' में नहीं होंगी अनुष्का शर्मा

फिल्म के निर्देशक ओम राऊत पहले ही कह चुके हैं कि प्रभास और सैफ अली खान स्टारर 'आदि पुरुष' की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू की जाएगी.

मुंबई: अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी' बनाने वाले निर्देशक ओम‌ राऊत ने हाल ही में 'बाहुबली' स्टार प्रभास के साथ फिल्म 'आदि पुरुष' बनाने का एलान किया था. रामायण पर आधारित इस फिल्म में सीता के किरदार‌ के लिए दीपिका पादुकोण से लेकर कियारा आडवणी और अनुष्का शर्मा तक को कास्ट किये जाने की अटकलें लग चुकीं हैं. लेकिन‌ एबीपी न्यूज़ को पता चला है कि इस फिल्म‌ में अनुष्का शर्मा नहीं होंगी.

एक विश्वस्त सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "यह ख़बर पूरी तरह से गलत है और इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है. अनुष्का इस प्रोजेक्ट में किसी‌ भी तरह से नहीं जुड़ीं हैं और न ही इस फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी कभी उनके साथ शेयर की गयी है."

हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जनवरी 2021 में माता-पिता बनने का एलान किया था. ऐसे में डिलीवरी से पहले अनुष्का की ओर से किसी भी फिल्म में काम करने की किसी भी संभावना से सूत्र ने‌ साफ इनकार किया है.

सूत्र ने आगे बताया, "डिलीवरी के बाद अनुष्का जल्द से जल्द काम पर लौटने की इच्छुक हैं और इसे लेकर सही समय पर एक बड़ा एलान भी किया जाएगा, लेकिन उनके प्लान में 'आदि पुरुष' का शुमार नहीं है. वो इस प्रोजेक्ट में शुरू से ही शामिल नहीं थीं और वो इस फिल्म में कतई काम करने नहीं जा रही हैं. अनुष्का से न तो इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कोई चर्चा हुई और न ही किसी और पहलू पर. फिलहाल वो मां बनने को लेकर बेहद ख़ुश हैं. हमें लगता है कि अनुष्का अगले साल अप्रैल में फिर से काम करने के लिए तैयार हो जाएंगी. उनकी फिटनेस और स्वास्थ्य को देखते हुए निश्चित तौर पर वो अगले साल के अप्रैल महीने से काम करना शुरू कर देंगी."

फिल्म के निर्देशक ओम राऊत पहले ही कह चुके हैं कि प्रभास और सैफ अली खान स्टारर 'आदि पुरुष' की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि 3D ड्रामा-एक्शन फिल्म 'आदि पुरुष' में सैफ अली खान रावण के रोल में लंकेश के तौर पर नजर आएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म‌ में प्रभास के अपोजिट किस हीरोइन के नाम का एलान मेकर्स की तरफ से किया जाता है.

ये भी पढ़ें: ड्रग्स मामला: NCB ने जेल में बंद रिया चक्रवर्ती से पूछे 55 सवाल, ABP न्यूज़ पर पढ़िए सवालों की लिस्ट  कंगना रनौत का जया बच्चन पर पलटवार, बोलीं- अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप ऐसा कहतीं? 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget