एक्सप्लोरर

SANJU में अनुष्का शर्मा के किरदार से उठा पर्दा, निभा रही हैं इनका रोल

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने आगामी फिल्म 'संजू' से अनुष्का की भूमिका का खुलासा करते हुए कहा कि उनका किरदार एक बायोग्राफर का है और यह उनका और अभिजात जोशी का किरदार है.

 नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने आगामी फिल्म 'संजू' से अनुष्का की भूमिका का खुलासा करते हुए कहा कि उनका किरदार एक बायोग्राफर का है और यह उनका और अभिजात जोशी का किरदार है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बुधवार को हिरानी ने संवाददाताओं से कहा, "हमने फिल्म में दिखाया है कि अनुष्का एक बायॉग्रफर हैं जो लंदन में रहती हैं, वह भारत आई हुई हैं. संजय दत्त चाहते हैं कि उनके ऊपर एक किताब लिखी जाए, लेकिन वह लिखना नहीं चाहती हैं." उन्होंने कहा, "हम भी जब संजय से उनकी कहानी सुन रहे थे तो बहुत बार सोचते थे कि इसे बनाएं या नहीं, इसलिए अनुष्का हमारा किरदार निभा रही हैं, लेकिन एक जीवनी लेखक के रूप में." फिल्म में अनुष्का घुंघराले बालों के साथ अलग अंदाज में नजर आएंगी. यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन के उतार-चढ़ाव पर आधरित है. फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी. इसलिए आमिर ने नहीं किया फिल्म में काम आमिर ने हाल ही में खुलासा किया था कि बायोपिक में उन्हें सुनील दत्त की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन वह मुख्य भूमिका निभाना चाहते थे, जिसके लिए रणबीर कपूर को पहले ही चुना जा चुका था. यह पूछे जाने पर कि आमिर के फिल्म के लिए न करने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया थी, हिरानी ने कहा, "आमिर मेरे दोस्त हैं. जब भी मैं स्क्रिप्ट लिखता हूं तो उनके पास जाकर सुनाता हूं और उनसे प्रतिक्रिया लेता हूं, इसलिए मैंने यह स्क्रिप्ट भी उन्हें सुनाई." उन्होंने कहा, "इस इरादे से नहीं कि वह इसमें भूमिका निभाएं. उन्होंने स्क्रिप्ट में दिलचस्पी दिखाई और यह उन्हें पसंद आई. फिर मुझे लालच आया, मैंने आमिर से पूछा कि क्या वह दत्त साहब की भूमिका निभाएंगे? उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और उस पर विचार किया. उन्होंने कहा कि हम कुछ समय बाद मिलते हैं." उन्होंने कहा, "फिर जब दोबारा हम अगले सप्ताह मिले तो उन्होंने मुझे 'दंगल' दिखाई और कहा कि देखो मैं पहले ही एक बुजुर्ग व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं और इसके बाद अगर अगली फिल्म में भी मैं एक बुजुर्ग की भूमिका निभाऊंगा तो मुझे युवा व्यक्ति की भूमिकाएं मिलनी बंद हो जाएंगी. यह एक जायज तर्क था. आखिरकार, हमने परेशजी (रावल) को दत्त साहब की भूमिका दे दी."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Evil Dead Burn BO: हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget