एक्सप्लोरर

Dev D: अनुराग कश्यप का खुलासा, संजय लीला भंसाली को इसलिए नहीं पसंद 'आई देव डी'

Anurag Kashyap Dev D: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अनुराग ने बताया है कि संजय को उनकी फिल्म 'देव डी' पसंद नहीं आई थी.

Anurag Kashyap On Sanjay Leela Bhansali: हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर की बात की जाए तो उसमें अनुराग कश्यप का नाम जरूर शामिल होता है. अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं. किसी भी मसले पर अपनी राय रखने से अनुराग बिल्कुल भी कतराते नहीं हैं. हाल ही में अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के एक और दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अनुराग कश्यप के मुताबिक संजय को उनकी पॉपुलर फिल्म 'देव डी' (Dev D) पसंद नहीं आई थी, इसके पीछे की वजह भी अनुराग ने बताई है. 

'देव डी' पर ऐसा था संजय लीला भंसाली का रिएक्शन

दरअसल साल 2002 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में सुपरस्टार शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'देव दास' आई थी, जोकि सुपरहिट साबित हुई.  दूसरी ओर लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के क्लासिक बंगाली उपन्यास के मॉर्डन वर्जन 'देव डी' का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया. इनके उपन्यास का आधुनिक रूपांतरण अनुराग कश्यप ने इसी फिल्म के जरिए किया. साल 2009 में रिलीज हुई 'देव डी' को लेकर संजय लीला भंसाली का रिएक्शन काफी अलग था. हाल ही में अनफिल्टर्ड बाय समदीश को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया है कि- वह (संजय लीला भंसाली) इससे नफरत करते थे. उनके हिसाब से मैंने उनकी देवदास के मुख्य पात्र पारो और चंद्रमुखी को बर्बाद कर दिया है.

उन्होंने यह मुझसे नहीं बल्कि देव डी के सह लेखक विक्रमादित्य मोटवाने के लिए कहा.' हालांकि अनुराग ने आगे ये भी बताया है कि संजय लीला भंसाली काफी प्रतिभाशाली हैं और जब बात संगीत और कोरियोग्राफी की जाए तो उसमें उनका कोई मुकाबला नहीं हैं. 

'देव डी' ने बटोरी सुर्खियां

डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) हमेशा से अनोखी फिल्म बनाने के लिए काफी जाने जाते हैं. फिर चाहें वो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी सुपरहिट फिल्म क्यों न हो. इस तरह से अनुराग की 'देव डी' (Dev D) ने अपने समय में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. एक्टर अभय देओल ने इस फिल्म में शानदार काम किया था. जबकि एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन और माही गिल ने भी अपनी एक्टिंग से हर किसी को प्रभावित किया था. 

यह भी पढ़ें- Sid-Kiara Wedding : लग्जरी ब्रांड की पिंक शॉल ओढ़े दुल्हनियां बनने पहुंची थी कियारा आडवाणी, कीमत जान खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget