एक्सप्लोरर

Satish Kaushik को याद कर फिर भावुक हुए Anupam Kher, लिखा – ‘अलविदा दोस्त, जा तुझे माफ किया’

Anupam Kher Video: मुंबई में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक के लिए सोमवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था. जिसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की. इसका एक वीडियो अब अनुपम खेर ने शेयर किया है.

Satish kaushik Prayer Meet: बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish kaushik) ने 8 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी मौत गुरुग्राम में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी. आज मुंबई में उनके परिवार ने दिवंगत एक्टर के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया. जिसमें विद्या बालन (Vidya Balan), अनुपम खेर (Anupam Kher) जैसे कई बड़े सितारों ने पहुंचकर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी.  

अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

वहीं अब सतीश के जिगरी दोस्त और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने अब इस प्रार्थना सभा का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो स्लो मोशन है. जिसमें अनुपम दिवंगत एक्टर की तस्वीर के सामने फूल चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर काफी उदासी नजर आई. एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने दोस्त के लिए एक बार फिर इमोशनल नोट भी लिखा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

सतीश कौशिक के लिए लिखा नोट

वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, “ जा!!! तुझे माफ़ किया! मुझे अकेला छोड़ कर जाने के लिए!! लोगों की हंसी में मैं तुम्हें जरूर ढूंढूंगा! लेकिन हर दिन हमारी दोस्ती की कमी खलेगी… अलविदा मेरे दोस्त…तेरा फ़ेवरेट गाना लगाया है बैकग्राउंड में…तू भी क्या याद करेगा..बता दें कि वीडियो के बैकग्राउंड में ‘दो लफ्जों की है दिल की कहानी’ गाना चल रहा है. अनुपम के इस वीडियो को देखकर फैंस एक बार फिर भावुक हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, “दोस्त हो तो ऐसा”. वहीं दूसरे ने लिखा, “इनके कैलेंडर वाले रोल को कभी नहीं भूल सकता.’’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

वहीं इससे पहले एक्टर के निधन पर अनुपम ने ये तस्वीर शेयर की थी. जिसमें दोनों हंसते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे थे. इसे शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा था, “जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है.. पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम..लाइफ तुम्हारे बिना सेम नहीं हो सकती सतीश..ओम् शांति.”

यह भी पढे़ं- Riva Arora New Car: रीवा अरोड़ा को गिफ्ट में मिली सुपर लग्जरी कार, यूजर्स बोलें - 'पहले लाइसेंस बनवा लो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: 'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget