एक्सप्लोरर

श्रीदेवी के निधन पर मीडिया कवरेज को पूरी तरह गलत ठहराना सही नहींः अन्नू कपूर

अन्नू कपूर ने कहा है कि मीडिया ने जो सवाल उठाए हैं उन सवालों को देख कौन रहा है? वो मीडिया और लोग खुद देख रहे हैं. मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री खुद वही प्रस्तुत करती है जो जनता देखना चाहती है.

नई दिल्लीः बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. कल रात श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से वापस मुंबई लाया गया. श्रीदेवी का निधन दुबई में 24 फरवरी की देर रात हुआ और कई तरह की जांच के बाद कल उनका शव वापस भारत आ पाया. कल रात से ही श्रीदेवी के आखिरी दर्शन करने के लिए बॉलीवुड सितारों का तांता लगा हुआ है.

आज फिल्म इंडस्ट्री की कई जानीमानी हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है और मीडिया के रुख के ऊपर अन्नू कपूर ने अपनी राय दी है. अन्नू कपूर ने कहा है कि मीडिया ने जो सवाल उठाए हैं उन सवालों को देख कौन रहा है? वो मीडिया और लोग खुद देख रहे हैं. मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री खुद वही प्रस्तुत करती है जो जनता देखना चाहती है.

श्रीदेवी के निधन के बाद जिस तरह की कवरेज मीडिया में हो रही है उसको लेकर अन्नू कपूर का कहना है कि चूंकि जनता ही सब जानना चाहती है लिहाजा मीडिया को पूरी तरह से गलत ठहराना वाजिब नहीं है. ताली दोनों हाथों से बजती है. इसको एक उदाहरण से समझाते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी दुकान पर सड़ा खाना बिक रहा है और उसी दुकान के बाहर उसे खरीदने के लिए 150 लोगों की लाइन लगी हुई है तो जितना सड़ा खाना बेचना वाला जिम्मेदार है उतना ही वो खाना खरीदकर खाने वाले भी जिम्मेदार हैं. हम सब जो देख और दिखा रहे हैं उसके लिए सामूहिक जिम्मेदारी होती है और इसके बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है.

आगे अन्नू कपूर ने कहा कि इस समय श्रीदेवी का परिवार बेहद दुख की घड़ी से गुजर रहा है और उन्हें हम सबकी सांत्वना की जरूरत है. श्रीदेवी की बेटियों के लिए मुश्किल वक्त है, उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गईं हैं और ये उम्र उनके जाने की नहीं थी. लिहाजा हम सबको उनके परिवार के लिए दुआ करनी चाहिए. जिस भी रूप में आप अपने ईश्वर को याद करते हैं उसी रूप में शोक संतप्त परिवार के लिए दुआ करें.

जहां तक सवालों की बात है हिंदुस्तानी लोगों की याद्दाश्त बेहद कमजोर होती है और लोग इन सवालों को भी भूल जाएंगे. वहीं युनाइटेड अरब अमीरात के नियम और कायदे अलग हैं और इसी के चलते वहां से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने में देरी हुई लेकिन इसके चलते उनके परिवार से ज्यादा सवाल नहीं किए जाने चाहिए.

'अंधेरी' से 'विले पार्ले' तक इन 11 पड़ावों को पार कर गुज़रेगी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा Photos: श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने अरबाज, उर्वशी सहित कई बड़े सितारे पहुंचे WATCH: 'चांदनी' के आखिरी दीदार को सड़कों पर दौड़े सैकड़ों फैंस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए अनुष्का शर्मा ने कैंसिल की 'परी' की स्पेशल स्क्रीनिंग
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meenakshi Recreates Nagin Song: 'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी पर मचा बवाल, YRF के जवाब के बाद तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
'सैयारा': 8 लाख की रॉयल्टी का दावा, YRF की सफाई... फिर तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
Jana Nayagan Advance Booking: जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget