एक्सप्लोरर

Coronavirus: लॉकडाउन में भूख से तड़प रहे बच्चों के लिए आगे आईं एंजेलिना जोली, करेंगी ये काम

हाल ही में एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने उन बच्चों के खान-पान का ध्यान रखते हुए दस लाख डॉलर की राशि दान में दिया है, जिनका कोरोनावायरस की इस महामारी के चलते स्कूल से लंच मिलना बंद हो गया है.

कोरोना वायरस से फैली महामारी के चलते दुनियाभर से जाने माने चेहरे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. हाल ही में  एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने उन बच्चों के खान-पान का ध्यान रखते हुए दस लाख डॉलर की राशि दान में दिया है, जिनका कोरोनावायरस की इस महामारी के चलते स्कूल से लंच मिलना बंद हो गया है.

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, एंजेलिना ने 'नो किड हंगरी' नामक चैरिटी को दस लाख डॉलर दान में दिया है, जिसने अब तक बीस लाख डॉलर का उपयोग कर तीस राज्यों में कम आय वाले परिवारों और उनके बच्चों को भोजन की सुविधा प्रदान की है.

इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा, "कोरोनावायरस के चलते इस बंदी के कारण लगभग सौ करोड़ से अधिक बच्चे अभी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं." अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाने वाली एंजेलिना आगे कहती हैं, "कई बच्चे स्कूल में रहने के दौरान मिलने वाली देखभाल और पोषण पर निर्भर रहते है जिनमें अमेरिका के करीब दो करोड़ बच्चे भी शामिल हैं, जो इन सुविधाओं पर आश्रित रहते हैं. 'नो किड हंगरी' ऐसे ही बच्चों तक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की कोशिश कर रहा है."

हालांकि जोली अकेली नहीं हैं, जिन्होंने इस संस्था के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है बल्कि इस सूची में पिछले हफ्ते जेनिफर गार्नर और एमी एडम्स भी शामिल हुई हैं.

इनके अलावा कोरोना वायरस महामारी के बीच रेयान रेनॉल्ड्स और ब्लेक लाइवली ने फूड बैंकों को 1 मिलियन डॉलर दान करने की घोषणा की. 16 मार्च को सोशल मीडिया पोस्ट में कपल ने कहा कि वे फीडिंग अमेरिका और फूड बैंक कनाडा के बीच पैसे बाटेंगे.

रिहाना अपने क्लारा लियोनेल फाउंडेशन के माध्यम से मदद के लिए 5 मिलियन डॉलर का दान कर रही है. सिंगर ने कई संगठनों को समर्थन देने का संकल्प लिया हैं, जिसमें फूड बैंक भी शामिल है. यह पैसा चिकित्सा कर्मचारियों और मेडिकल उपकरण की आपूर्ति करने के लिए दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को ‘जना नायकन’ ने मारी बाजी, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
गुरु पूर्णिमा पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी में मिलेगी जिंदगी की सीख
गुरु पूर्णिमा पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी में मिलेगी जिंदगी की सीख
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget