एक्सप्लोरर

Liger में खराब एक्टिंग के कारण ट्रोल हुईं अनन्या पांडे, नाराज नेटिजन्स ने कहा-इसे कास्ट करना बंद करें

Ananya Panday Gets TROLLED: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म लाइगर (Liger) 25 अगस्त को रिलीज हो गई है. लेकिन जिस तरह से लोगों को इस फिल्म का इंतजार था...

Ananya Panday Gets TROLLED: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म लाइगर (Liger) 25 अगस्त को रिलीज हो गई है. लेकिन जिस तरह से लोगों को इस फिल्म का इंतजार था उस तरह फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है यहां तक कि आलोचक भी नकारात्मक रिव्यू दे रहे हैं. हालांकि दर्शक विजय देवरकोंडा की एक्टिंग की सराहना कर रहे हैं लेकिन अनन्या पांडे की खराब एक्टिंग को काफी ट्रोल किया जा रहा है. अनन्या की एक्टिंग को लेकर नाराज नेटिजन्स ने यहां तक कह दिया कि इसे फिल्मों में कास्ट करना बंद करें. 

फिल्म की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे ट्रेंड कर रहा है. यूजर्स एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं. एक ट्वीटर यूजर ने तो लिखा कि लाइगर एक खराब फिल्म है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन फिल्म में मैं अनन्या पांडे की खराब एक्टिंग को बर्दाश्त नहीं कर सका. यूजर ने तो यहां तक लिखा दिया कि अनन्या पांडे को तेलुगू फिल्मों में कास्ट करना बंद कर दें. 

तो वहीं एक दूसरे यूजर ने फिल्म की एक क्लिप शेयर कर लिखा कि वाह क्या एक्टिंग है. स्ट्रगल क्वीन. कोई ऑस्कर दो इन्हें. 

अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अनन्या पांडे सोच रही होंगी कि लोगों को मुझसे नफरत करने दो मैं अपनी जीभ से अपनी नाक छू सकती हूं. 

रॉकेट सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि लाइगर में अनन्या पांडे की एक्टिंग से ज्यादा अच्छे एक्प्रेशन तो मेरा टूथब्रश दे सकता है 

ये पहली बार नहीं है जब अनन्या पांडे को उनकी खराब एक्टिंग के लिए ट्रोल किया गया है. अनन्या पांडे अक्सर विवादों में रही हैं और उनको ट्रोलर्स ने निशाना बनाया है. करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से जब अनन्या पांडे ने अपने करियर की शुरूआत की तब उन्हें नेपोटिज्म का प्रोडक्ट भी कहा गया था. 

पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा एक फाइटर का किरदार निभा रहे हैं और अनन्या पांडे उनकी प्रेमिका की भूमिका में हैं. बाहुबली में शिवगामी देवी का किरदार निभाने वाली राम्या कृष्णन विजय की मां के किरदार में हैं. फिल्म विजय की पहली बॉलीवुड फिल्म है. फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा है. 25 अगस्त को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और अब तक कुल 25 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई है. 

इसे भी पढ़ेंः
Wheat Flour Export Ban: महंगाई कम करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं के आटे के निर्यात पर लगेगा बैन!

Chief Ministers Change In Indian State: बीते 13 महीनों में 6 राज्यों में बगैर चुनाव के बदल गए मुख्यमंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
Jailer 2 X Review:'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget