एक्सप्लोरर

18 करोड़ की घड़ी, लग्जरी कारें, खरबों की दौलत...कितने रईस हैं अनंत अंबानी? जानें मुकेश अंबानी के बेटे की नेटवर्थ

Anant Ambani Net Worth: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई को राधिका मर्चेन्ट से शादी होगी. इससे पहले जानते है कि अनंत क्या काम करते हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है.

Anant Ambani Net Worth: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होने जा रही है. इस शादी में देश दुनिया की तमाम दिग्ज हस्तियां शिरकत करेगी.

शादी से पहले अनंत और राधिका की मामेरु, संगीत, मेहंदी और हल्दी सेरेमनी धूमधाम से संपन्न हुई. मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत की शादी पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. मुकेश अंबानी की रईसी से हर कोई वाकिफ है. लेकिन क्या आप अनंत अंबानी की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं.

ब्राउन यूनिवर्सिटी से से पढ़े हैं अनंत

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anant Ambani (@ananthambani)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्म मुंबई में 10 अप्रैल 1995 को हुआ था. उनकी स्कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है. जबकि कॉलेज की पढ़ाई अनंत अंबानी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से की है. वे बैचलर की डिग्री हासिल कर चुके हैं. 

क्या काम करते हैं अनंत अंबानी?

मुकेश अंबानी के तीनों ही बच्चे रिलायंस इंडस्ट्री में कोई न कोई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं अनंत की बात करें तो अनंत रिलायंस में एनर्जी बिजनेस को संभाल रहे हैं. बता दें कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के लाड़ले अनंत के हाथ में ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी के ग्लोबल ऑपरेशंस की कमांड है.

जियो में भी मिली है अनंत को अहम जिम्मेदारी

इसके अलावा अनंत अंबानी Jio और रिलायंस रिटेल में भी एक्टिव हैं. मई 2022 में अनंत को रिलायंस रिटेल में डायरेक्टर्स ऑफ बोर्ड्स में जगह दी गई थी. जबकि साल 2020 में उन्हें जियो प्लेटफॉर्म के बोर्ड में शामिल किया गया था. इन सबके अलावा अनंत रिलायंस फाउंडेशन बोर्ड के मेंबर भी हैं.

18 करोड़ रुपये की घड़ी पहनते हैं अनंत

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anant Ambani (@ananthambani)

अनंत अंबानी महंगे कपड़े पहनने के साथ ही महंगी-महंगी एसेसरीज भी कैरी करते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी संगीत सेरेमनी के दौरान 3,43,97,138 करोड़ रुपये की घड़ी पहनी थी. जबकि इससे पहले अनंत ने साल 2023 में 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के इनॉग्रेशन के दौरान पाटेक फिलिप नाम की कंपनी की घड़ी पहनी थी. जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये थी.

अनंत अंबानी की नेटवर्थ

मुकेश अंबानी की तरह ही उनके सभी बच्चे भी बेहद रईस हैं. अनंत अंबानी की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास हजार करोड़ नहीं बल्कि लाख करोड़ की दौलत हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अनंत की टोटल नेटवर्थ 3,44,000 करोड़ रुपये (45 अरब डॉलर) है. वहीं अनंत के कार कलेक्शन में 6.95 करोड़ रुपये कीमत की Rolls Royce Cullinan, Bentley Continental GT, Bentley Bentagya और 4.22 करोड़ रुपये कीमत की Lamborghini Urus शामिल है.

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने शुरू की YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग, सेट से वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget