एक्सप्लोरर

Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी का ड्रेस कोड जारी, अंबानी के मेहमानों को पहनने पड़ेंगे ये खास कपड़े, वरना नहीं मिलेगी एंट्री !

Anant Radhika Wedding Dress Code: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को संपन्न होगी. दोनों की शादी का कार्ड सामने आ चुका है. इसमें गेस्ट के लिए खास ड्रेस कोड भी रखा गया है.

Anant Radhika Wedding Dress Code: भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे धनी व्यक्ति और दुनिया के टॉप रईसों में शुमार मुकेश अंबानी जल्द ही अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी करने वाले हैं. इससे पहले गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी धूमधाम से संपन्न हुई थी.

वहीं इन दिनों अंबानी और मर्चेंट परिवार इटली में मौजूद है. जहां राधिका और अनंत की क्रूज पार्टी चल रही है. इसकी शुरुआत 29 मई से हुई थी. बताया जा रहा है कि 1 जून तक अनंत और रधिका की क्रूज पार्टी चलेगी. इसी बीच अनंत और राधिका की शादी की डेट, शादी का कार्ड और मेहमानों के लिए खास ड्रेस कोड भी सामने आ गया है.

कब है अनंत-राधिका की शादी ?

View this post on Instagram
 
A post shared by Radhika Merchant ✨ (@radhika.merchant_)

यह पहले ही स्पष्ट हो गया था कि राधिका और अनंत की शादी इसी साल जुलाई माह में संपन्न होगी. हालांकि अब दोनों की शादी की डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है. सोशल मीडिय पर शादी का कार्ड वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि राधिका और अनंत 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंधेंगे. वहीं 14 जुलाई को भव्य वेडिंग रिसेप्शन दिया जाएगा.

मेहमानों के लिए जारी हुआ खास ड्रेस कोड

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खास ड्रेस कोड भी जारी कर दिया गया है. जिस दिन (12 जुलाई, 2024) अनंत और राधिका सात फेरे लेंगे उस दिन मेहमानों को इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए शमिल होना पड़ेगा.

हर दिन के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड

अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन तीन दिन 12 से 14 जुलाई तक चलेंगे. 12 जुलाई को शादी संपन्न होने के बाद 13 जुलाई को अनंत और राधिका को बड़े-बुजुर्ग और मेहमान आशीर्वाद देंगे. इस दिन आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएग. इसके लिए ड्रेस कोड इंडियन फॉर्मल ड्रेस चुना गया है. वहीं कार्ड में लिखा हुआ है कि 14 जुलाई को अनंत और राधिका का ग्रैंड रिसेप्शन है. इस दिन मेहमानों को इंडियन चिक ड्रेस कोड में शिरकत करनी पड़ेगी.

कहां होगी अनंत-राधिका की शादी ?

अनंत और राधिका की शादी बेहद धूमधाम से संपन्न होने वाली है. अंबानी अपने बेटे की शादी पर पानी की तरह पैसा बहाते हुए नजर आएंगे. बता दें कि अनंत और राधिका की शदी मुंबई में मुकेश अंबानी के 'वर्ल्ड जियो सेंटर' में होगी. तीनों दिन तक कार्यक्रम इसी वेन्यू पर होंगे.

यह भी पढ़ें: कमल हासन की वो फिल्म जिसे देखने के बाद प्रेमी जोड़े करने लगे थे सुसाइड, खूब हुआ था हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?

Embed widget