एक्सप्लोरर

Anand Ahuja: सोनम कपूर का कमिटमेंट देख बाग-बाग हुआ आनंद आहूजा का दिल, बोले- तुस्सी ग्रेट हो...

Anand Ahuja: आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मां के रूप में सोनम कपूर की काफी तारीफ की.

Sonam Kapoor Anand Ahuja: सोनम कपूर के पति और कारोबारी आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री के लिए खूबसूरत पोस्ट लिखा. साथ ही, उनकी जमकर तारीफ की. बता दें कि यह पोस्ट मदर्स डे के मौके पर लिखा गया, जो यूके में मार्च के दौरान मनाया जाता है. आनंद ने सोनम की तारीफ करते हुए लिखा कि वह उनके बेटे की मां की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं. आनंद के इस पोस्ट ने सोनम को पूरी तरह निशब्द कर दिया.

आनंद ने शेयर किया थ्रोबैक फोटो

आनंद ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया, जिसमें सोनम कपूर अपने बेटे वायु को गोद में लिए नजर आईं. यह तस्वीर मुंबई में हुए एक कार्यक्रम की है. आनंद आहूजा ने लिखा, 'मैं यह बात कबूल करता हूं और सोनम भी इसकी पुष्टि कर सकती है कि इमोशनल और सोशल अवेयरनेस कभी मेरी ताकत नहीं रही. नतीजतन, मुझे यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि सोनम ने पिछले 17 महीने के दौरान (हकीकत में इससे ज्यादा समय से) अपना और अपने बच्चे का बखूबी ख्याल रखा. सोनम के मां वाले इस रूप को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है.'

आनंद ने लिखी यह बात

आनंद ने आगे लिखा, 'हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जब हम सभी तुरंत तारीफ पाने के आदी हो चुके हैं. ऐसे में मदरहुड के लिए कमिटमेंट दिखाने का मतलब यह है कि आप इस दौर से कहीं ऊपर उठ चुके हैं. बेटी, बहन और पत्नी (गर्लफ्रेंड भी) के रूप में सोनम ने जिन जिम्मेदारियों को निभाया है, मैं उनकी भी काफी तारीफ करता हूं. इसके अलावा सोनम यह भी तय करती हैं कि हमारे बेटे को वह सभी प्यार, सीख और आशीर्वाद मिले, जिससे वह हमारी विरासत को अच्छी तरह समझ सके.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

 

सोनम ने ऐसे दिया जवाब

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के इस पोस्ट पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, 'ओह वाओ... आई लव यू सो मच... मुझे समझ नहीं आ रहा क्या कहूं...' हालांकि, अनिल कपूर अपने दामाद की बात से पूरी तरह सहमत नजर आए. उन्होंने लिखा, एकदम सही कहा आनंद... इसके अलावा भूमि पेडनेकर और महीप कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किए.

2018 में हुई थी सोनम-आनंद की शादी

बता दें कि कई साल तक डेटिंग के बाद 8 मई 2018 के दिन सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे थे. 20 अगस्त 2022 के दिन उनके घर बेटे वायु ने कदम रखा. सोनम और आनंद लंदन में रहते हैं और इंडिया आते-जाते रहते हैं. सोनम कपूर जल्द अपनी नई फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी.

आखिरी बार 'फर्जी' में दिखे एक्टर Amol Palekar की एक्टिंग है जबरदस्त, OTT पर मौजूद इन मूवीज को जरूर देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में कौन है 'आतिफ अहमद', किसने निभाया है ये किरदार? 51 साल के एक्टर की हो रही चर्चा
'धुरंधर 2' में 'आतिफ अहमद' का किरदार किसने निभाया? 51 साल के इस एक्टर की हो रही चर्चा
'छत्रपति शिवाजी महाराज' में हुई 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की एंट्री, ऋषभ शेट्टी से होगी जोरदार टक्कर
'छत्रपति शिवाजी महाराज' में हुई 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की एंट्री, ऋषभ शेट्टी से होगी जोरदार टक्कर
Dhurandhar The Revenge Live:'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
Live: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
'हमें मारने-काटने की धमकियां मिल रही है', वायरल गर्ल मोनालिसा ने पति फरमान संग लगाई मदद की गुहार
'हमें मारने-काटने की धमकियां मिल रही', वायरल गर्ल मोनालिसा ने पति फरमान संग लगाई मदद की गुहार

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
US Iran War: 'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाकिस्तान में मचा बवाल
'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाक में क्यों पड़ी फूट?
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
सारा तेंदुलकर की ग्लोइंग स्किन का क्या है राज, कर दिया सीक्रेट रिवील
सारा तेंदुलकर की ग्लोइंग स्किन का क्या है राज, कर दिया सीक्रेट रिवील
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
Embed widget